बिहार में 3328 दारोगा के तबादले, पटना-नालंदा के थानेदार भी बदले; Lok Sabha Election के मद्देनजर हुआ बड़ा बदलाव
निर्वाचन विभाग के आदेश पर बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। विभिन्न पुलिस रेंज के कुल 3328 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) का तबादला किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में पटना और नालंदा के थानेदार भी शामिल हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग ने मंगलवार को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। निर्वाचन विभाग के आदेश पर बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। विभिन्न पुलिस रेंज के कुल 3328 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) का तबादला किया गया है।
इसमें बड़ी संख्या में पटना और नालंदा के थानेदार भी शामिल हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग ने मंगलवार को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय ने स्थानांतरित दारोगा व थानेदार को एक फरवरी की तिथि से नए जिलों व इकाई में योगदान करने के लिए विरमित करने का निर्देश संबंधित एसपी व डीआइजी-आइजी को दिया है।
इसके साथ ही स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियाें को पांच फरवरी तक निश्चित रूप से योगदान करने को कहा गया है। इन पदाधिकारियों के फरवरी माह के वेतन की निकासी नवपदस्थापन जिला, कार्यालय से की जाएगी।
यह भी पढ़ें -
Chhapra Mayor Election: कौन होगा छपरा नगर निगम का मेयर? Lalu Yadav भी कर रहे चुनावी परिणाम का इंतजार
Nitish Kumar फिर मारेंगे पलटी? जीतन राम मांझी बोले- बिहार में होगा खेला, बाकी आप खुद समझदार हैं
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।