Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनआइटी पटना के कंप्‍यूटर साइंस के छात्र को 30 लाख का पैकेज, फरवरी तक चलेगा कैंपस सेलेक्‍शन

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 09 Sep 2021 07:37 AM (IST)

    अब तक 34 कंपनियां पहुंचीं अभी और एक दर्जन कंपनियां आएंगी। कैंपस चयन का सिलसिला फरवरी 2022 तक चलेगा। अब तक 200 छात्रों का चयन। यहां के छात्र को 42 लाख तक का पैकेज दे चुकी कंपनी भी आएगी।

    Hero Image
    एनआइटी के स्‍टूडेंट को 30 लाख का पैकेज। सांकेतिक तस्‍वीर

    पटना, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) में कैंपस चयन (Campus Selection in NIT) प्रक्रिया तेज हो गई है। वर्ष 2021 में कैंपस चयन के लिए 550 विद्यार्थियों ने उत्सुकता दिखाई। इनमें से 200 से अधिक का चयन हो चुका है। इसके लिए अब तक 34 कंपनियां पहुंचीं हैं। फरवरी 2022 तक अभी एक दर्जन और कंपनियां पहुंचेंगी। इस वर्ष सबसे अधिक 30 लाख रुपये का पैकेज दिया गया है। यह पैकेज कम्प्यूटर साइंस के एक छात्र को दिया गया है। यह पैकेज इंक्यूट कंपनी की ओर से आफर किया गया है। एनआइटी के कैंपस चयन के प्रोफेसर इंचार्ज सम्राट मुखर्जी ने कहा कि चयन के लिए अभी लगातार कंपनियां आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गापूजा तक आएंगी कई कंपनियां 

    दुर्गा पूजा तक कंपनियों का आने का सिलसिला तेज रहेगा। इस वर्ष पेटीएम व एनालिस्टिक कंपनी ड्योलाइट ने 40-40 से अधिक छात्रों का चयन किया है। इसमें पेटीएम ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन के छात्रों को 16-16 लाख तक के पैकेज दिए हैं। जल्द ही 10-12 कंपनियां पहुंचेंगी। हालांकि वर्ष 2020 तक एनआइटी में सबसे अधिक कैंपस चयन एडोवी का होता था। यह कंपनी यहां के छात्र को 42 लाख रुपये तक का पैकेज दे चुकी है। अभी छात्र इस कंपनी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दुर्गा पूजा तक यह कंपनी कैंपस चयन के लिए पहुंचेगी।

    बता दें कि पटना में कैंपस सेलेक्‍शन होने से यहां के छात्रों केा काफी सुविधा हो रही है। मेधावी छात्रों को अच्‍छी सैलरी देकर कंपनियां चुन रही हैं। इससे उन्‍हें पासआउट होने के बाद नौकरी की खोज में समय नहीं लगाना होगा। साथ ही अन्‍य बड़ी कंपनियों के लिए भी पर्याप्‍त अनुभव और योग्‍यता हासिल कर चुके होंगे।  

    बीटेक में कैंपस

    • -कंप्यूटर साइंस  : 156
    • -इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन  : 112
    • -मैकेनिकल  : 87
    • -इलेक्ट्रानिक  : 78
    • -सिविल  : 74

    एमटेक 

    • -मैकेनिकल  : 46
    • -सिविल  : 44
    • -कंप्यूटर साइंस  : 37
    • -इलेक्ट्रानिक  : 35
    • -इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन : 26 

    comedy show banner
    comedy show banner