विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना: मोबाइल का डाटा डिलीट कर गायब हुए 3 नाबालिग दोस्त, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उलझाया केस

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:28 AM (GMT+05:30)

पटना के मोकामा से तीन नाबालिग दोस्त छठ घाट से अचानक लापता हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच ...और पढ़ें

मोकामा से लापता नाबालिग दोस्त। फोटो स्वजन

मोकामा से लापता नाबालिग दोस्त। फोटो स्वजन

HighLights

  1. मोकामा के बरहपुर गांव से तीन नाबालिग लापता।

  2. छठ पूजा के दौरान घर से भागे, फोन घर छोड़े।

  3. ऑनलाइन गेमिंग लत, साइबर ठगी का संदेह।

संवाद सूत्र, मोकामा। पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव से तीन नाबालिग दोस्त अचानक घर से भाग खड़े हुए। तीनों नाबालिग किशोर इंटर के छात्र थे।

घर से निकलने के पहले तीनों किशोरों ने आपस में फोन पर बातचीत भी की थी और स्वजन को बताए बिना गुपचुप तरीके से फरार हो गए।

गांव छोड़ने के पहले तीनों किशोरों ने अपने अपने घरों से यथासंभव रुपए भी चुरा लिए। पुलिस को इन तीनों के भागने का सुराग हाथ न लग जाए, इसलिए जाते-जाते किशोरों ने मोबाइल के सभी डेटा डिलीट कर इसे घर पर ही छोड़ दिए।

घटना सोमवार की अलसुबह की है, जब घर के सभी सदस्य उगते सूर्य की उपासना करने गंगा घाट गए थे।इस घटना के बाद बरहपुर गांव में हड़कंप मच गया है।

मोकामा पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है।तीनों नाबालिग किशोर की रहस्यमय फरारी से स्वजन की चिंता बढ़ गई है।

साइबर ठगी के चंगुल में फंसने की आशंका

साइबर ठग अथवा मानव तस्कर गिरोह के चंगुल में तीनों किशोरों के फंसने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, बरहपुर गांव निवासी विनोद महतो के पुत्र कमलदेव कुमार, रविंद्र तांती के पुत्र सूरज कुमार और दिनेश महतो के पुत्र शिवम कुमार सोमवार की सुबह ही घर से भाग खड़े हुए।

घर छोड़ने के पहले तीनों नाबालिग दोस्त छठव्रत के अंतिम दिन दउरा लेकर गंगा घाट गए थे। घाट पर दउरा रख तीनों चुपके से अपने अपने घर जा पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया तीनों किशोर ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार हो गए थे। हरियाणा के किसी मनोज कुमार नामक साइबर ठग गिरोह के इस कथित सदस्य से इन तीनों की बराबर बात होती रहती थी।

तीनों किशोरों ने किस मजबूरी में घर से भागने की योजना बनाई,अभी स्पष्ट नहीं हो सका है,लेकिन भागने के पहले तीनों ने पुलिस के लिए कोई सुराग नहीं छोड़ा।

आशंका जताई जा रही है कि ठग गिरोह अथवा मानव तस्कर के जाल में आने के बाद उसके बहकावे में आकर तीनों नाबालिग किशोरों से पुलिस के सुराग पाने के सारे रास्ते भी बंद करा करा दिए गए।

इधर,तीनों किशोरों को बरहपुर से टोटो पकड़कर मोकामा की ओर जाते ग्रामीणों ने देखा भी था।इस घटना के बाद तीनों किशोरों के घर कोहराम मचा हुआ है।

स्वजन के अनुसार,सोमवार की रात तक तीनों किशोरों के घर वापस आने की प्रतीक्षा की गई,निराश होकर मंगलवार को मोकामा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है।

एक साथ तीन नाबालिग किशोर की रहस्यमय फरारी से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।मोकामा पुलिस को स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने की उम्मीद है।मोकामा पुलिस ने मोबाइल की काल हिस्ट्री से फरार किशोरों की तलाश शुरु की है।

यह भी पढ़ें- जानते हैं कौन हैं पूर्व CM नीतीश की भरोसेमंद भागलपुर की JDU नेत्री कहकशां परवीन? पार्टी ने दी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- बिहार में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ कर जबरन भरी मांग, 10 के खिलाफ FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।