Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    240 करोड़ से दानापुर नगर परिषद क्षेत्र का होगा विकास

    उपमुख्य पार्षद दीपक कुमार मेहता की हत्या के बाद गुरुवार को गमगीन माहौल में बजट पेश किया गया।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Apr 2022 01:08 AM (IST)
    Hero Image
    240 करोड़ से दानापुर नगर परिषद क्षेत्र का होगा विकास

    पटना दानापुर । उपमुख्य पार्षद दीपक कुमार मेहता की निर्मम हत्या के बाद गुरुवार को गमगीन माहौल में बजट पारित किया गया। बजट पारित होने से पूर्व सभागार परिसर में पूर्व उपमुख्य पार्षद दीपक की तस्वीर पर मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षदों समेत कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। बैठक में भावपूर्ण नम आंखों से पार्षद गोपाल प्रसाद ने उपमुख्य पार्षद दीपक मेहता का परिसर में आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की और पार्षदों की सुरक्षा को लेकर हथियार के लाइसेंस के लिए प्रस्ताव पारित करने की मांग की। वहीं मुख्य पार्षद ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का दो लाख 96 हजार 610 रुपये के लाभ का बजट पेश किया, जिसे ध्वनि मत से पास कर दिया गया। बजट में आय 240 करोड़, 81 लाख, 47 हजार 380 रुपये और व्यय 240 करोड़, 78 लाख, 50 हजार 777 रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही समाज कल्याण विभाग को ओल्ड एज होम खोलने के लिए अनुरोध पत्र देने का प्रस्ताव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वार्डो में खोला जाएगा मोहल्ला क्लिनिक

    पर्षद के सभी वार्डों में मोहल्ला क्लिनिक खोलने के लिए दो करोड़ 40 लाख का प्रावधन किया गया है और सभी वार्डों में वार्ड कार्यालय खोलने के लिए 1.20 करोड़ का प्रविधान किया गया है। मोहल्ला क्लिनिक व वार्ड कार्यालय एक ही भवन में रखने का प्रस्ताव है।

    जलजमाव से निपटने के 18 करोड़ होंगे खर्च

    जलजमाव से निपटने के लिए नये बरसाती बड़ा नाला निर्माण को लेकर 18 करोड़ 80 लाख का प्रविधान किया गया है। जलजमाव, बरसाती नाला उड़ाही के लिए बजट में पांच करोड़ पचास लाख व छोटा नाले की उड़ाही व मरम्मत के लिए 72 लाख व संप हाउस निर्माण के लिए दस करोड़ का बजट में प्रविधान किया गया। सभी वार्डों में सड़क व गली पक्कीकरण के लिए बजट में 33 करोड़ व अन्य सड़क पुल पुलिया निर्माण पर एक करोड़ चालीस लाख व रखरखाव पर दो करोड़ 28 लाख 10 हजार का प्रविधान किया गया। कुआं व तालाब के जीर्णोंद्वार व हैंड पंप की मरम्मती के लिए एक करोड़ 25 लाख व स्लम एरिया उत्थान के लिए बजट में उसके रख रखाव पर 3 करोड़ 50 लाख व स्लम एरिया के नागरिकों के आवासन के लिए बहुमंजिला भवन निर्माण पर 10 करोड़ का प्रविधान किया गया।

    कचरा उठाव के लिए 16.57 करोड़ का बजट

    डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए बजट में 16 करोड़ 57 लाख व पर्व त्योहार की व्यवस्था व स्वच्छता पर तीन करोड़ तीस लाख का प्रविधान किया गया। कचरा निष्पादन व अन्य कार्य के लिए भाड़े के वाहन के लिए 5 करोड़, स्ट्रीट लाइट व विद्युत व्यय में 8 करोड़ 15 लाख, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोई घर शौचालय विहीन न हो व पर्षद को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए 13 करोड़ 75 लाख और सामुदायिक शौचालय व अतिरिक्त चलंत शौचालय बनाने के लिए बजट में तीन करोड़ 80 लाख का प्रविधान किया गया है। डंपिग ग्राउंड के रखरखाव के लिए 55 लाख, स्लम बस्ती के गरीब व बेघर लोगों को आवास निर्माण पर 20 करोड़, वेंडिग जोन निर्माण पर दो करोड़, कुड़ेदान क्रय करने के लिए पांच करोड़ पांच लाख व अन्य उपकरण के लिए 50 लाख का प्रविधान किया गया। वाहन खरीदने के लिए पांच करोड़ पचास लाख, पानी निकासी के लिए पंप व अन्य क्रय के लिए पांच करोड़ व कोविड की रोकथाम करने के लिए तीस लाख व रोड़ा राबीस के लिए दो करोड़ 55 लाख का प्रविधान किया गया।

    बैठक में नगर प्रबंधक विनय कुमार, पार्षद राज कुमार यादव उर्फ राजू, परमेश्वर राय, डा. सुजीत कुमार, संगीता देवी, कलावती देवी, सबा परवीन, रेणु राकेश, गीता देवी, लावंगी देवी, विनोद कुमार व प्रधान लिपिक शिवपूजन सिंह यादव व लेखापाल सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।