पटना में 15 साल की लड़की के साथ 8वीं-10वीं के छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर पहुंची पुलिस के पास
आठवीं से 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने राजधानी अलग-अलग होटलों में लड़की के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर वह थाने पहुंची और लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बिहार में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, पटना। नालंदा की 15 वर्षीय छात्रा के साथ पटना के चार लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आठवीं से 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने राजधानी अलग-अलग होटलों में वारदात को अंजाम दिया। गर्भवती होने पर नाबालिग ने पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। सभी आरोपित लड़की से परिचित बताए जा रहे हैं। घटना करीब एक महीने पहले की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नालंदा की रहने वाली लड़की की इंस्टाग्राम पर एक महीने पहले पटना के एक लड़के के साथ दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की पहली मुलाकात नालंदा के दीपनगर स्थित एक होटल में हुई थी।
नालंदा में मिलने के बाद नाबालिग लड़की ने दोस्त ने उसे पटना बुलाया। राजधानी के मेहंदीगंज, बाइपास और कोतवाली थाना क्षेत्रों के अलग-अलग होटलों में लड़के ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से लड़की ने किसी से वारदात का जिक्र नहीं किया। गर्भवती होने पर उसने कोतवाली थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।