Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1600 मीटर दौड़ में विक्रम कुमार अव्वल

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM (IST)

    नवादा। जिले के नरहट प्रखंड स्थित कर्मा गांव के नदी किनारे खेल मैदान में नेहरू युवा क्लब के द्वारा सोमवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में प्रतियोगिता में दौड़ कबड्डी व फुटबाल मैच आयोजित हुआ।

    Hero Image
    1600 मीटर दौड़ में विक्रम कुमार अव्वल

    नवादा। जिले के नरहट प्रखंड स्थित कर्मा गांव के नदी किनारे खेल मैदान में नेहरू युवा क्लब के द्वारा सोमवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी व फुटबाल मैच आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। उसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक ईशा गुप्ता उपस्थित थी। आयोजन में अहम भूमिा मेवालाल फुटबाल क्लब का रहा। मैच के मुख्य रेफरी जवाहर पासवान , सहायक रेफरी दिनेश कुमार एवं सौरव कुमार थे। मैच का आंखों देखा हाल प्रमेंद्र कुमार सुना रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़के के लिए 1600 मीटर दौड़ में विक्रम कुमार प्रथम, चंदन कुमार द्वितीय और रितेश कुमार को तृतीय स्थान मिला। लड़कियों के 800 मीटर दौड़ में निक्की कुमारी प्रथम, निमिष कुमारी द्वितीय स्थान एवं करीना कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लड़कों के फुटबाल मैच में बाल विनोद नेहरू युवा क्लब करमा ने भगत सिंह युवा क्लब ओलिपुर खनवां को 1-0 से हरा कर जीत दर्ज किया। जबकि बालिका वर्ग के मैच में महिला फुटबाल क्लब हमीदपुर बारा ने बाल विनोद नेहरू युवा क्लब को 1-0 से पराजित कर मैच अपने नाम किया। मुख्य अतिथ ईशा गुप्ता ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र हमेशा से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह का कार्यक्रम प्रखंड एवं गांव स्तर पर आयोजित कर रहा है। इससे युवाओं का हौसला बढ़ेगा। इस तरह का आयोजन होना चाहिए।