धान कटवाने गया युवक गायब, खेत में मिले खून के धब्बे
नवादा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में धान की फसल कटवाने गये युवक नरेंद्र कुमार उर्फ पिटू गायब हो गया। वह उसी गांव के कृष्णनन्दन प्रसाद का पुत्र है। खेत से चप्पल और टोपी मिली है। बगल में कुएं से मोबाइल भी बरामद हुई है। खेत में खून के धब्बे पाए गए हैं। स्वजनों ने उसकी हत्या कर शव गायब कर देने की आशंका जताई है।

बताया जाता है कि पिटू ने धान की फसल कटवाने के लिए किसी दूसरे गांव से हार्वेस्टर मंगवाया था। रविवार की रात हार्वेस्टर से धान की फसल कटवाने खेत गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। हार्वेस्टर भी नहीं था और उसका चालक भी नहीं था। खोजबीन के क्रम में खेत में उसकी चप्पल और टोपी मिली। खून के धब्बे भी मिले। खून के धब्बे देख स्वजनों की चिता बढ़ गई। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोग उसकी तलाश में जुट गए। कुएं में शव होने की आशंका जताते हुए वहां भी तलाश हुई। जिसमें उसकी मोबाइल मिली। इसकी सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई है। हार्वेस्टर और उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। स्वजनों की चिता बढ़ी हुई है। परिवार अनहोनी को लेकर चितित है। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। हार्वेस्टर मालिक के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।