Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फुलवरिया से डेलवा तक निर्माणाधीन सड़क का एसडीओ ने लिया जायजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 20 Feb 2022 10:46 PM (IST)

    हरदिया पंचायत के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित जंगली क्षेत्र में फुलवरिया जलाशय से डेलवा तक निर्माणाधीन सड़क का जायजा एसडीओ रजौली आदित्य कुमार पीयूष ने शनिवार को लिया। इस दौरान पीजीआरओ संतन कुमार सिंह एवं डीसीएलआर जफर हसन भी साथ थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से कार्य विभागीय कारणों से बंद था।

    Hero Image
    फुलवरिया से डेलवा तक निर्माणाधीन सड़क का एसडीओ ने लिया जायजा

    संसू, रजौली : हरदिया पंचायत के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित जंगली क्षेत्र में फुलवरिया जलाशय से डेलवा तक निर्माणाधीन सड़क का जायजा एसडीओ रजौली आदित्य कुमार पीयूष ने शनिवार को लिया। इस दौरान पीजीआरओ संतन कुमार सिंह एवं डीसीएलआर जफर हसन भी साथ थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से कार्य विभागीय कारणों से बंद था। जिसे पुन: संवेदक के द्वारा चालू किया गया है। दोबारा काम शुरू हुआ है, निर्माण की गति तेज है। प्रयास है मार्च माह में ही कार्य को पूर्ण करा लिया जाए। सड़क करीब साढे 13 किलोमीटर लंबी है। जो कि फुलवरिया डैम के अंदर रहने वाली गांव पिपरा, परतौनियां,जमुंदाहा,पिछली आदि गांव को जोड़ेगी। सड़क बन जाने के बाद इन गांव के लोगों को बारिश के भी दिनों में रजौली आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। एसडीओ ने बताया कि सड़क निर्माण के बीच में एक नदी गुजरती है। उसपर पुल निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द ही उस पर भी काम चालू कराया जाएगा।जिससे आवागमन कभी भी प्रभावित नहीं होगा। जमुंदाहा की ओर से सड़क का कालीकरण किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारीगण जंगली क्षेत्र के ग्रामीणों से भी मिले एवं उनसे उनका हालचाल जाना। पीडीएस के द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध होने के बारे में जानकारी ली गई। एसडीओ ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी ग्रामीणों को ससमय खाद्यान्न उपलब्ध हो जा रहा है। इस दौरान एसडीओ ने लोगों को शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबंध की जानकारी दी और उसके बुरे प्रभाव को लेकर जागरूक किया। लोगों से यह जानकारी भी लेने की कोशिश की कि कहीं शराब निर्माण एवं बिक्री तो नहीं होती है। लोगों ने बताया कि शराब निर्माण एवं बिक्री जैसा कार्य नहीं हो रहा है। अगर कोई भी ऐसा कार्य होगा तो उन्हें सूचना जरूर देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner