Bihar Bhumi: बिहार में जमीन मालिकों के लिए राहत, अब रैयतों के घर-घर जाएंगे राजस्व कर्मी
नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय में राजस्व महाअभियान को लेकर एक बैठक हुई जिसमे जनप्रतिनिधियों और राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया। सीओ रईस आलम ने भूमि सर्वेक्षण से संबंधित राजस्व महाअभियान की जानकारी दी। यह अभियान 16 अगस्त से शुरू होकर 20 सितंबर 2025 तक चलेगा। जमाबंदी सुधार बंटवारे दाखिल खारिज जैसे विषयों पर चर्चा हुई। आपसी सहमति से भूमि बंटवारे पर जोर दिया गया।

संवाद सूत्र, नारदीगंज( नवादा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित उजला भवन में गुरुवार को राजस्व महाअभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव शामिल हुए। सीओ रईस आलम ने भूमि सर्वेक्षण से सम्बंधित राजस्व महाअभियान के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
इस बैठक में कहा गया कि आगामी 16 अगस्त से राजस्व महाअभियान कार्यक्रम शुरु होगा, जो 20 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस बैठक में जमाबंदी, सुधार,बंटवारे, दाखिल खारिज समेत अन्य बिंदुओं पर बारीकी से समझाया गया।
सीओ ने कहा भूमि बंटवारे आपसी सहमति से होगा, आपसी सहमति के साथ हस्ताक्षर भी आवश्यक है। प्रत्येक पंचायत में दो बार शिविर आयोजित की जाएगी।
रैयतों के घर घर जाकर प्रपत्र का वितरण किया जायेगा। सादे कागज पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनेंगे। मुखिया या सरपंच के हस्ताक्षर से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर आप भूमि सर्वेक्षण में दस्तावेज के साथ जमा कर सकते हैं। वह मान्य होगा।
इस मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामाधीन चौहान,मुखिया शशिभूषण कुमार उर्फ वेणु यादव,दिनेश कुमार, दिलीप साव, शिवेंद्र चौधरी, राजस्व कर्मचारी गोपाल कुमार,चंदन कुमार,पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार समेत शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।