Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालू यादव की बहू पर पूर्व मंत्री राजबल्लभ का विवादित बयान, बिहार में गरमाई राजनीति

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 05:48 PM (IST)

    राजद महिला प्रकोष्ठ ने लालू प्रसाद की पुत्रवधू पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सद्भावना चौक पर पूर्व मंत्री का पुतला जलाया गया और जमकर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष रेणु सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री ने पूरे महिला समाज को अपमानित किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।

    Hero Image
    लालू यादव की बहू पर पूर्व मंत्री राजबल्लभ का विवादित बयान। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, नवादा। राजद महिला प्रकोष्ठ नवादा की सदस्यों ने लालू प्रसाद की पुत्र वधू पर पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया।

    पार नवादा सदभावना चौक के समीप पूर्व मंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया गया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने उस टिप्पणी के विरोध में नारे लगाए।

    राजद महिला प्रकोष्ठ नवादा के जिलाध्यक्ष रेणु सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने जिला राजद कार्यालय से जलुसू निकालकर हाथ में पार्टी का झंडा, झाड़ू और तख्ती लेकर पूर्व मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदभावना चौक पहुंचे।

    तेजस्वी की पत्नी पर विवादित बयान

    जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को 'जर्सी गाय' कहकर सिर्फ उन्हें ही नहीं पूरे महिला समाज को अपमानित किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मंत्री के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री खुद दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद थे। उनकी करतूतों को पूरा बिहार जानता है। जेल से बाहर आने के बाद अनाप शनाप अमर्यादित बयान दे रहे हैं। राजद से बाहर होने के बाद उनका राजनीति समाप्त हो चुका है।

    विधानसभा चुनाव में नवादा की जनता उन्हें सबक सीखाने का काम करेगी। इस दौरान राजद प्रकोष्ठ की महिलाओं ने नारी का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान समेत अन्य नारे लगाए। मौके पर पूर्व जिला पार्षद प्रेमा चौधरी, पूर्व जिप अध्यक्ष, नीलम पासवान समेत बड़ी संख्या में राजद महिला प्रकोष्ठ की सदस्य शामिल थे।

    comedy show banner
    comedy show banner