Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण के प्रयास से हरा-भरा होगा अपना नवादा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 01 Jul 2016 10:28 PM (IST)

    गौरतलब है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहने वाला दैनिक जागरण समाचार पत्र, मित्र की भूि ...और पढ़ें

    Hero Image

    गौरतलब है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहने वाला दैनिक जागरण समाचार पत्र, मित्र की भूमिका में रहकर समाज को जागृत करने की भूमिका हमेशा निभाता रहा है। इसी कड़ी में देशभर में इस अभियान का श्रीगणेश शुक्रवार से किया गया। इसके तहत देश भर में एक करोड़ पेड़-पौधे लगाए जायेंगे। नवादा नगर के बाद इस अभियान को प्रखंड, पंचायत व गांव स्तर तक ले जायेगच्। स्वच्छ वातावरण निर्माण में पेड़ों की महत्ता को देखते हुए इस अभियान का आगाज हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृक्षों से हैं कई फायदे

    जिला वन पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि लोग दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरणा लेते हुए वृक्षारोपण करें। जनसरोकार से जुड़ा यह कार्यक्रम प्रशंसनीय है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन, जल व शीतलता देते हैं। वायु प्रदूषण रोकने में वृक्षों की काफी अहमियत है।

    आने वाली पीढ़ी च्े लिए अच्छा संदेश

    सदर एसडीएम राजेश कुमार ने दैनिक जागरण के हरा-भरा बिहार मिशन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में पेड़ों की संख्या घटती जा रही है। ऐसे में जागरण के इस पहल से आने वाली पीढ़ी को संदेश मिलेगा। लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इसे पयचर््वरण स्वच्छ रहेगा, जो कि जीवन के लिए लाभदायी होगा।

    वृक्ष प्रकृति के अनुपम उपहार

    जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार कहते हैं कि वृक्ष प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। हमें मिलजुल कर वृक्षों को बचाना चाहिए। दैनिक जागरण का मिशन लोगों के लिए प्ररेणादायी साबित होगा। वृक्षों में देने की प्रवृत्ति चेती है। स्वच्छ और सुंदर वातारण और नवादा को हरा-भरा बनाने के लिए लोग वृक्षारोपण करें।

    वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं

    नगर भवन परिसर में वृक्षारोपण करने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि लोग वृक्ष लगाएं और पर्यावरण बचाए। जिले के बगल में झारखंड राज्य है। वहां की संस्कृति से सीख लें और अधिक से अधिक वृक्ष लगायें। जागरण का यह कार्यक्रम निश्चित रुप से लोगों के लिए प्रेरणादायी होगा।

    पेड़ों का जीवन में है काफी महत्व

    नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है जो कि ¨चता का विषय है। वातावरण में कार्बन डाईआक्साइड की मात्रा बढ़ती जा रही है। पेड़ों का जीवन में काफी महत्व है।

    एक वृक्ष दस पुत्र समान

    सदर प्रखंड के बीडीओ प्रभाकर ¨सह वृक्षारोपण कार्यक्रम से काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान है। आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई होने से कई प्रकार की कठिनाइयां हो रही है। मौसम में नित्य उतार-चढ़ाव हो रहा है। जिसका खामियाजा भी हम सभी को ही भुगतना पड़ रहा है। लिहाजा, लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाएं।

    दैनिक जागरण का मिशन शानदार

    आदर्श होम डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार सिन्हा कहते हैं दैनिक जागरण समाचार पत्र ही नहीं मित्र भी है। लगातार जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागृत करने में यह अखबार जुटा है। पेड़ हमारे लिये काफी लाभप्रद हैं। मिट्टी, पानी, हवा की शुद्धता के लिए पेड़ फायदेमंद हैं ही साथ ही आर्थिक रुप से भी काफी हितकर है। सभी लोग पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाएं।

    वृक्ष हैं प्राणदायी

    वरीय नागरिक संघ के अध्यक्ष डा. एसएन शर्मा कहते हैं कि वच्क्ष प्राणदायी है। यह एक सच्चा संत है। खुद धूप में खड़ा रहकर हमें शीतलता प्रदान करता है। प्रदूषणों से मुक्ति दिलाकर हमें जीवन प्रदान करता है। दैनिक जागरण का मिशन एक करोड़ वृक्षारोपण प्रशंसनीय है।

    जनकल्याण से जुड़ा है वृक्षारोपण

    - भाजपा नेता रामानुज ने कहा कि वृक्षारोपण जनकल्याण का कार्य है। दैनिक जागरण के इस मिशन से निश्चित रुप से बिहार हरा-भरा होगा। सभी लोग अपने आसपास के इलाके में वृक्षारोपण करें। इसका काफी फायदा होगा। वृक्षों की अहमियत को नकारा नहीं जा सकता है।

    वृक्ष लगाकर हुई सुखद अनुभूति

    जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जीवनलाल चंद्रवंशी ने कहा कि वृक्षारोपण काफी महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज को काफी फायदा मिलता है। आज वृक्ष लगाने पर सुखद अनुभूति हुई। पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ों का होना काफी जरुरी है। सभी मिलकर पेड़ लगाएं और पर्यावरण बचाएं।

    दैनिक जागरण का प्रयास प्रेरणादायी

    नवादा : दैनिक जागरण की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम की शहर में खूब चर्चा रही। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शहर के कई गणमान्य लोग सुबह आठ बजे से पहले नगर भवन परिसर पहुंच चुके थे। चंद घंटों की तैयारियों के बीच मोबाइल से सूचना मिलते ही लोगों ने उत्सवी माहौल में कार्यक्रम में शरीक होकर अपनी भागीदारी निभाई। उपस्थित लोगों ने न केवल इस कार्यक्रम में भाग लेकर वृक्षारोपण किया, बल्कि वृक्षोरापण के प्रति जागरुकता अभियान चलाने और वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

    भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू ने कहा कि अपने कार्यक्रम के माध्यम से जागरण ने जनजागरण किया है। यह कार्यक्रम लोगों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।

    सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार चुन्नू ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर गर्व महसूस हो रहा है। लोगों को वृक्ष लगाने के लिए जागरुक करुंगा।

    भाजपा नेता राजेश कुमार श्री ने कहा कि वृक्ष लगाना ईश्वरीय कार्य है। पेड़ों से काफी फायदा मिलता है। बावजूद पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है।

    भाजपा के अर¨वद कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे बिहार को हरियाली की चादर से ढकने के लिए दैनिक जागरण का मिशन लाभदायी होगा।

    राजीव रंजन कहते हैं कि इस प्रकार का कार्यक्रम हम युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

    समाजसेवी श्रवण कुमार बरनवाल कहते हैं वृक्षारोपण जनकल्याण से जुड़ा कार्य है। बढ़ती जनसंख्या व आधुनिकीकरण की आंधी के बीच आज हरियाली गुम होती जा रही है। जिसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। अगर हम अभी भी सचेत नहीं हुए तो भविष्य में कई प्रकार की खतरों का सामना करना पड़ेगा।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श होम डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार सिन्हा, वरीय नागरिक संघ के अध्यक्ष डा. एसएन शर्मा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जीवनलाल चंद्रवंशी, भाजपा नेता रामानुज कुमार, राजेश कुमार श्री, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शशि भूषण कुमार बब्लू, अर¨वद कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गो¨वद, संदीप कुमार चुन्नू, कृषक सेवा केंद्र के सुरेश प्रसाद सहित कई लोगों का भरपूर सहयोग मिला।

    प्रखंड मुख्यालयों में पौधरोपण आज

    नवादा : नगर भवन में मिशन एक करोड़ वृक्षारोपण का शानदार आगाज शुक्रवार को नगर भवन में हुआ। अब इसके बाद दैनिक जागरण का यह मिशन शनिवार को यानि कि आज प्रखंड मुख्यालयों में पहुंचेगा। उत्सवी माहौल में वृक्षारोपण तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम की सफलता में वन विभाग का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालयों में वृक्ष उपलब्ध करा दिये गये हैं।

    यहां-यहां होंगे कार्यक्रम

    -सदर प्रखंड नवादा- प्रखंड परिसर।

    - नरहट प्रखंड - कस्तूरबा विद्यालय।

    -वारिसलीगंज प्रखंड- जिला परिषद डाकबंगला।

    -नारदीगंज प्रखंड- कस्तूरबा विद्यालय।

    -कौआकोल प्रखंड- वन विभाग कार्यालय परिसर।

    -काशीचक प्रखंड- चंडीनोवां इंटर विद्यालय।

    -मेसकौर प्रखंड- प्रखंड परिसर।

    -हिसुआ प्रखंड- प्रखंड परिसर।

    -रोह प्रखंड- पीएचसी परिसर।

    -सिरदला प्रखंड- अंबेडकर आवासीय विद्यालय।

    -रजौली प्रखंड- थाना परिसर।

    यहां से ले सकते हैं पौधा

    - आईटीआई, नवादा स्थित वन विभाग का नर्सरी।

    - हिसुआ प्रखंड का मंझवे स्थित वन विभाग का नर्सरी।

    - रजौली प्रखंड का हरदिया स्थित वन विभाग का नर्सरी।

    - कौआकोल स्थित वन विभाग का नर्सरी।

    आदर्श सिटी में लगाए जाएंगे एक हजार पौधे

    -नवादा नगर से सटे आदर्श होम डेवलपर्स के आदर्श होम सिटी परिसर में एक हजार पौधे लगाए जायेंगे। शुक्रवार से नवादा में शुरू हुए दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर आदर्श होम डेवलपर के एमडी राजीव सिन्हा ने उक्त घोषणा की। अगले कुछ दिनों में तारीख का ऐलान किया जायेगा। इस अभियान में फलदार, छायादार सहित अन्य बेशकीमती इमारती पेड़ों को लगाया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिले के कई अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। इसके लिए आज से ही आदर्श होम सिटी परिसर में गड्ढे खोदने से लेकर पेड़ों का इंतजाम करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।