Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nawada Weather Today: नवादा में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश कब होगी? पढ़िए मौसम विभाग का अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 17 May 2024 08:39 AM (IST)

    Nawada News नवादा के लोगों के लिए फिलहाल राहत की खबर है। अगले तीन दिन तक लू नहीं चलेगी। हालांकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। भीषण गर्मी के बीच उष्ण लहर का नहीं चलना राहत भरी खबर है। वहीं नवादा में ही कहीं कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं।

    Hero Image
    नवादा में बारिश के आसार (जागरण फोटो)

     जागरण संवाददाता, नवादा। Nawada Weather Today: नवादा में अगले तीन दिन तक लू नहीं चलेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। भीषण गर्मी के बीच उष्ण लहर का नहीं चलना राहत भरी खबर है, लेकिन भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत के आसार नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान में नवादा जिले के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। बताया गया है कि 20 मई तक लू नहीं चलने के आसार है। हालांकि पड़ोसी जिलों में गर्मी और बारिश के आसार है। ऐसे में जिले के सीमावर्ती प्रखंडों में इसका असर देखने को मिलेगा।

    गुरुवार को नवादा का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना द्वारा दोपहर बाद करीब दो बजे तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई।

    शनिवार को नवादा में हो सकती है बारिश

    Nawada News: हालांकि, नवादा समेत पड़ोसी जिला जमुई और लखीसराय में शनिवार को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गई। बताया गया कि 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी। साथ ही वज्रपात से बचाव को अलर्ट जारी किया हुआ। जिसके बाद जिले के आसमान पर बादल मंडराएं। लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ घंटों के लिए मौसम में ठंडापन आया, लेकिन रात में उमस बढ़ गई। लोगों ने बेचैनी महसूस की।

    ये भी पढ़ें

    Manish Kashyap: मनीष कश्यप को गालियां दे रही थी भोजपुरी गायक, फिर हथियार भी दिखाया; अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

    Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात