Bihar Police: बिहार चुनाव से पहले नवादा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 थानाध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी
नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 20 थानाध्यक्षों समेत 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठाया गया है ताकि पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर जाकर कार्यभार संभालने का आदेश दिया है।

जागरण संवाददाता, नवादा। नवादा पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों व अन्य पुलिस पदाधिकारियों की फेरबदल हुई है। पुलिस कप्तान अभिनव धीमान के निर्देश पर कई पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग अलग-अलग थानों में की गई है।
यह कदम जिले के विभिन्न थानों और ईकाइयों में कार्यकुशलता बढ़ाने और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों को एक जिला से दूसरे जिला स्थानांतरण किया गया था। जिसमें नवादा के लगभग थाना अध्यक्ष का पद खाली था। एसपी ने 20 थाना अध्यक्ष सहित 26 पुलिस पदाधिकारी की नई जिम्मेदारी दी है।
एसपी ने दूसरे जिले से आए पुलिस अधिकारी व जिला पुलिस बल से लेकर नए थानाध्यक्ष्य के रूप में जिम्मेदारी दी है। एसपी ने एक पत्र जारी कर बताया कि बलवीर कुमार, जो वर्तमान में जिला सूचना ईकाई नवादा के प्रभारी हैं, अब गोविंदपुर थाना के थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
उमाशंकर कुमार बने कौआकोल थानाध्यक्ष
दीपक कुमार को कौआकोल थानाध्यक्ष से बदल कर अब थाली थाना के थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, पंकज कुमार सैनी साइबर थाना से वारिसलीगंज थाना का थानाध्यक्ष बने हैं। इसके अलाव उमाशंकर कुमार को नरहट थानाध्यक्ष से कौआकोल थानाध्यक्ष के रूप में स्थानांतरित किया गया।
जबकि रूपेश कुमार सिन्हा वारिसलीगंज थानाध्यक्ष से अब अकबरपुर के थानाध्यक्ष बने हैं। नारदीगंज थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी को अनुसंधान ईकाई और साइबर थाना में नया कार्यस्थल निर्धारित किया गया है।
वहीं, विकास चंद्र यादव थाली थानाध्यक्ष से अब नवादा जिला सूचना ईकाई के प्रभारी के रूप में नियुक्त हुए हैं। नवादा नगर थाना से अंगद पासवान को नरहट थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, नारदीगंज थाना से धीरेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति/जनजाति थानाध्यक्ष बनाया गया।
रंजन कुमार को रोह थाना की जिम्मेदारी
हिसुआ थाना के धनवीर कुमार अब बुलेखंड थाना में कार्यभार संभालेंगे। नवादा पुलिस केंद्र से रंजन कुमार को रोह थानाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार को सिरदला थानाध्यक्ष, पवन कुमार-वन को परनाडाबर थानाध्यक्ष, पप्पू शर्मा को सीतामढ़ी थानाध्यक्ष, कन्हैया कुमार को मेसकौर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, रंजीत कुमार को नेमदारगंज थानाध्यक्ष, जिला आसूचना ईकाई नवादा से अविनाश कुमार को रूपौ थानाध्यक्ष, अक्षय कुमार गुप्ता पुलिस केंद्र से काशीचक थानाध्यक्ष, नगर थाना से हिमांशु कुमार को धमौल थानाध्यक्ष, विद्या शंकर कुमार को पुलिस केंद्र से यातायात थानाध्यक्ष, राहुल अभिषेक को नारदीगंज थाना और आरती कुमारी को अपर थानाध्यक्ष महिला थाना में नव पदस्थापन हुआ है।
एसपी ने इन अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर जाकर कार्यभार संभालें। हालांकि, दो थानाध्यक्ष प्रशिक्षण में जाने को लेकर 26 सितंबर के बाद ही अपनी नई जिम्मेदारी पद काे संभालेंगे।
इस बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों का उद्देश्य आगामी चुनाव में पुलिस-प्रशासन को बेहतर प्रभावी बनाना और थाना को सुचारू रूप से संचालन का करना है।
जिले में 20 थानाध्यक्षों के साथ 26 पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व थानाध्यक्षों का जिला अवधि पूर्ण होने के कारण अन्य जिला में स्थानांतरण हुआ है। - अभिनव धीमान, पुलिस अधीक्षक नवादा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।