Nawada News: पुलिस ने 21 घरों पर चिपकाए पोस्टर, एक दिन में 24 आरोपियों के घर जब्त; एक्शन मोड में बिहार पुलिस
नवादा पुलिस ने एक विशेष अभियान में 26 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए और 24 घरों में कुर्की की। कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर यह कार्रवाई हुई। हिसुआ थाने ने सबसे अधिक 15 समन जारी किए और 6 घरों में कुर्की की। कौआकोल थाने ने 5 कुर्की की कार्रवाई की। 12 थानों ने कोई कुर्की नहीं की जबकि 7 थानों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जागरण संवाददाता, नवादा। नवादा पुलिस ने बीते गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर 26 लोगों के खिलाफ 52 समन, 19 जमानती वारंट और गैर जमानती वारंट जारी किए। पुलिस ने 21 घरों में नोटिस भी चिपकाया।
साथ ही कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर 24 आरोपियों के घरों की कुर्की भी की गई। हिसुआ थाने ने सबसे ज्यादा 15 समन जारी किए। साथ ही छह घरों की कुर्की भी की गई।
कौआकोल थाने ने पांच कुर्की की कार्रवाई की। हालांकि, 12 थानों की ओर से एक भी कुर्की की कार्रवाई नहीं की गई। सात थानों की पुलिस की ओर से किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। नवादा से राजेश प्रसाद की रिपोर्ट।
पुलिस थाने द्वारा कुर्की-जब्ती
पुलिस थाने का नाम | समन | जमानती वारंट | गैर-जमानती वारंट | विज्ञापन | कुर्की |
---|---|---|---|---|---|
सिरदला | 03 | 00 | 02 | 01 | 00 |
अकबरपुर | 00 | 00 | 00 | 00 | 04 |
नगर थाना | 00 | 04 | 08 | 00 | 01 |
नारदीगंज | 00 | 00 | 00 | 00 | 01 |
हिसुआ | 15 | 00 | 07 | 00 | 06 |
रोह | 00 | 00 | 00 | 00 | 01 |
वारिसलीगंज | 10 | 05 | 05 | 03 | 01 |
नेमदारगंज | 00 | 00 | 00 | 05 | 00 |
काशीचक | 00 | 02 | 00 | 00 | 01 |
पकरीबरावां | 00 | 00 | 00 | 01 | 00 |
थाली | 06 | 05 | 02 | 00 | 00 |
कादिरगंज | 00 | 00 | 00 | 00 | 02 |
नरहट | 10 | 00 | 00 | 01 | 01 |
गोविंदपुर | 00 | 00 | 00 | 00 | 01 |
शाहपुर | 08 | 03 | 02 | 00 | 00 |
कौआकोल | 00 | 00 | 00 | 10 | 05 |
कुल | 52 | 19 | 26 | 21 | 24 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।