विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार-झारखंड की सीमा पर दिल दहला देने वाली वारदात, युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 10 May 2024 08:26 AM (IST)

Nawada Crime झारखंड की सीमा पर कौआकोल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ...और पढ़ें

कौआकोल में युवक को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया
कौआकोल में युवक को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया

संसू, नवादा। झारखंड की सीमा पर एक युवक को बदमाशों द्वारा पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि झारखंड की सीमा पर कौआकोल थाना क्षेत्र के झरनमां में बुधवार को पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया।

छोटे भाई के साथ डीजल लेने गया था मुकेश

मृतक की पहचान झारखंड के गिरीडीह जिला अंतर्गत गांव थाना के डूमरझारा निवासी सोमर साव के पुत्र मुकेश कुमार साव (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि कौआकोल थाना क्षेत्र के रानीगदर में हो रहे तालाब के निर्माण में डूमरझारा निवासी सोमर साव का ट्रैक्टर मिट्टी ढोने का काम करता है। बुधवार को मुकेश अपने भाई छोटू साव के साथ बाइक पर डीजल लेकर ट्रैक्टर में डालने के लिए जा रहा था।

बाइक से उतार मुकेश संग बदमाश करने लगे मारपीट

इसी बीच झरनमां के पास पूर्व से घात लगाए बैठे पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने बाइक को रोक कर मुकेश को उतार लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। बाइक तथा उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

इसी बीच मौका पाकर बाइक पर साथ में रहे मुकेश का भाई छोटू किसी तरह वहां से भाग निकला और घटना की जानकारी घर वालों को दी। जब तक घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे तब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही कारण का पता चल पाएगा। कौआकोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे- कार्तिकेय के शर्मा, पुलिस अधीक्षक नवादा

ये भी पढ़ें:

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा को बस ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल

बिहार के अररिया से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाबालिग शूटर गिरफ्तार, राजस्थान में फिरौती के केस में है वांटेड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।