Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Teej: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा 24 घंटे का निर्जला उपवास, व्रत को करने के पीछे ये है पौराणिक कथा

    By Ajay KumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 06:09 PM (IST)

    उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ तीज मनाई जा रही है। इस दिन सुहागिन महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं। तीज व्रत को हरितालिका भी कहा जाता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि देवी पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए 12 वर्षों तक कठोर तपस्या की थी।

    Hero Image
    पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा 24 घंटे का निर्जला उपवास। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, मेसकौर (नवादा): हरितालिका तीज में सुहागिन महिलाएं सोमवार को पूरे 24 घंटे उपवास पर रहीं। घरों, मंदिरों में भगवान शिव-पार्वती का पूजन कर व्रतियों ने पति की लंबी उम्र की कामना की।

    श्रद्धा एवं विश्वास के साथ महिलाओं ने सुख-शांति वैभव और पति के दीर्घायु की होने की कामना की। इसके लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना की। वहीं ब्राह्मणों ने घर और मंदिर दोनों जगहों पर पूजा-अर्चना करवाई।

    यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Vrat 2023: आज है हरतालिका तीज, दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय

    सुहाग की रक्षा के लिए महिलाएं करती हैं व्रत

    इसके लिए फल, मिठाई पकवान से डलिया को सजाया गया। महिलाएं 24 घंटे व्रत रहकर रात्रि में चारों पहर भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती रहीं। तीज व्रत को हरितालिका भी कहा जाता है। यह व्रत सुहाग की रक्षा के लिए महिलाएं करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके पीछे ये है पौराणिक कथा

    व्रत कथा के अनुसार पार्वती भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 12 वर्षों तक वन में कठोर तपस्या की। पूजा के प्रभाव से शिव प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन देते हुए पति के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया।

    तभी से इस व्रत को महिलाएं करती आ रही हैं। सुहागिन महिलाएं लगातार 24 घंटे तक निराहार(बिना कुछ खाए-पीए) रहती हैं। दूसरे दिन पूजा-पाठ करने के बाद ही व्रती महिलाएं अन्न-जल ग्रहण करती हैं। जिसे पारण कहा जाता है।

    यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Vrat 2023: आज है हरतालिका तीज, दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय