विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा की तिथियों से उठा सस्पेंस: ब्राह्मण महासभा ने दूर किया भ्रम, कब है महाअष्टमी और विसर्जन?

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:46 PM (IST)

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और अध्यात्म भारती परिषद, नवादा ने शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के लिए शास्त्रसम्मत तिथियां जारी की हैं।

17 को खुलेगा माता का पट, 18 को महाष्टमी; 19 को होगा हवन और कन्या पूजन (AI Generated Image)

17 को खुलेगा माता का पट, 18 को महाष्टमी; 19 को होगा हवन और कन्या पूजन (AI Generated Image)

HighLights

  1. 16 अक्टूबर को षष्ठी, 17 को सप्तमी का प्रवेश।

  2. 18 अक्टूबर को महाअष्टमी, 19 को कन्या पूजन।

  3. 20 अक्टूबर को दशमी, शाम 4 बजे के बाद विसर्जन।

जागरण संवाददाता, नवादा। शारदीय दुर्गा पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा नवादा एवं अध्यात्म भारती परिषद नवादा ने संयुक्त रूप से पूजा का शास्त्रसम्मत निर्णय जारी किया है।

इस संबंध में महासभा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी विद्याधर शास्त्री को अधिकृत किया।

महासभा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बिहारशरीफ, वजीरगंज, एकंगरसराय, मौर, गया, जहानाबाद सहित कई जिलों के विद्वत्वजनों और दरभंगा के विद्वानों से संपर्क कर एवं बनारस के दोनों प्रमुख पंचांगों के आधार पर निर्णय लिया गया।

महासभा ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष माता का आगमन हाथी पर है जो शुभ है, जबकि गमन मुर्गा पर है जो अशुभ और क्षति का प्रतीक है।

निर्णय लिए गए पूजा कार्यक्रम का विवरण

  • उन्होंने विद्धत्वजनों व पंचांग के अनुसार लिए गए निर्णय एवं तिथि जारी की।
  • 16 अक्टूबर शुक्रवार को षष्ठी बेलवृक्ष की पूजा के साथ पूजा पंडालों में शाम चार बजे से रात आठ बजे तक अधिवास होगा।
  • 17 अक्टूबर शनिवार को सप्तमी नवपत्रिका प्रवेश, बेल फल के साथ पूजा कर ढोल-शंख के साथ पंडालों में प्रवेश और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं दुर्गा सप्तशती पाठ।
  • 18 अक्टूबर रविवार को अष्टमी, महाअष्टमी व्रत, महानिशा पूजा और महा दिशा पूजा, जिसका समय मध्य रात्रि 11:36 से 12:36 बजे तक रहेगा।
  • 19 अक्टूबर सोमवार को नवमी, संधि पूजा, शस्त्र पूजा, हवन, कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोजन
  • 20 अक्टूबर मंगलवार को दशमी, शमी पूजन, अपराजिता पूजन, जयंती ग्रहण व्रत पारण और नीलकंठ दर्शन। दशमी का शुभ मुहूर्त सुबह 9:35 बजे नवमी के बाद से है, विसर्जन शाम 04 बजे के बाद यथा सुविधा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र में पहली बार कर रहे हैं कन्या पूजन? दहलीज लांघने से लेकर विदाई तक, गांठ बांध लें ये 5 नियम

यह भी पढ़ें- आधुनिकता के शोर में आज भी जीवंत है 'मृदंग' की थाप, बिहार में पूर्वजों की विरासत सहेज रहे कलाकार