काशीचक पहुंचने पर दीपशिखा का हुआ भव्य स्वागत
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी में ग्रेड ए लीगल आफिसर के पद पर चयनित हुई दीपशिखा का काशीचक पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ...और पढ़ें

संसू, काशीचक: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी में ग्रेड ए लीगल आफिसर के पद पर चयनित हुई दीपशिखा का काशीचक पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। दीपशिखा का बचपन नाना सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रामचरित्र सिंह के घर रेबरा में बीता। प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की थी । दीपशिखा शांडिल्य ने विधि पदाधिकारी के रूप में देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया और प्रखंड की मिट्टी से उभरी प्रतिभा की खुशबू देश की प्रतिष्ठित संस्थान तक फैला दी। स्वागत में रेबरा पंचायत के मुखिया शंकर कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश कुमार मंटन सिंह, समाजसेवी शत्रुघ्न शर्मा, प्रखंड राजद अध्यक्ष देवव्रत कुमार, जदयू नेता सच्चिदानंद सिंह, अभय शंकर, अशोक सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि छोटे से कस्बाई छेत्र की बेटी उच्च अधिकारी बन गांव समाज का नाम ऊंचा करेगी। इस मौके पर दीपशिखा शांडिल्य ने कहा कि अब बेटियां पीछे नहीं, आगे बढ़ रहीं हैं। उन्होंने गांव की बेटियों को पढ़ाई करने पर जोर दिया।
------------ प्रखंड के तीन ग्राम संगठनों को किया गया सम्मानित संसू, काशीचक: पारिवारिक आहार विविधता अभियान अंतर्गत प्रखंड स्तरीय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन ग्राम संगठन, तीन सीएनआरपी एवं तीन सामुदायिक समन्वयकों को सम्मानित किया गया। जीविका के सौजन्य से सभी ग्राम संगठनों द्वारा पारिवारिक आहार विविधता अभियान का आयोजन किया गया है। बीपीएम मनीषा भारती ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एनीमिया से बचाना एवं बच्चों के कुपोषण को दूर करना है। ग्राम संगठन स्तर पर गर्भवती मां का, जिसमें जन्म से छह माह तथा 7 से 23 माह के बच्चों की मां की सूची बनाई जाती है द्य तदोपरांत सभी लाभार्थियों के घर में जाकर आहार विविधता के महत्व को बताया जाता है द्य इस हेतु सभी लाभार्थियों के घर में एक स्टीकर चिपकाया गया। जिसमें खाद्य समूह के महत्व को बताया गया है। ताकि प्रत्येक दिन के खाने में विविधता लाई जा सके। इस मौके पर दीपक कुमार प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण, राजेन्द्र कुमार क्षेत्रीय समन्वयक सहित प्रखंड स्तरीय अन्य कर्मी मौजूद थे

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।