विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माकपा नेता गणेश शंकर विद्यार्थी के श्राद्ध में शामिल हो सकते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By JagranEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2021 11:32 PM (IST)

दिवंगत माकपा नेता गणेश शंकर विद्यार्थी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन की ...और पढ़ें

माकपा नेता गणेश शंकर विद्यार्थी के श्राद्ध में शामिल हो सकते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
माकपा नेता गणेश शंकर विद्यार्थी के श्राद्ध में शामिल हो सकते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

रजौली, नवादा। दिवंगत माकपा नेता गणेश शंकर विद्यार्थी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन की संभावना को लेकर डीएम यशपाल मीणा व एसपी धूरत सायली सावलाराम ने स्थल का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों के आगमन से पूर्व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी के नेतृत्व में प्रशिक्षु दारोगा नवनीत कुमार एवं एएसआइ गिरधारी साहनी ने सड़कों पर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली ऑफिस के पीछे ड्योढ़ी स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी के पैतृक आवास में श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्रों के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर डीएम यशपाल मीणा एवं एसपी धूरत सायली सावलाराम ने स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर भी चर्चा किया। डीएम-एसपी ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात गणेश शंकर विद्यार्थी के घर तक के रास्ता का निरीक्षण किया। डीएम यशपाल मीणा ने गणेश शंकर विद्यार्थी के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके पुत्रों के साथ बातचीत की एवं मुखाअग्नि देने वाले पौत्र से मिलकर परिचय प्राप्त किया। डायवर्सन पर पलटा ट्रक : कुम्हरावां विगहा गांव के दलित टोला के पास कुंज-भट्टा पथ निर्माण को लेकर बने डाइवर्सन पर गुरुवार को ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें ड्राइवर को हल्की चोट लगी। परन्तु कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। ट्रैक्टर पर जनवितरण प्रणाली का गेहूं लदा था। जो सिउर जा रहा था। बताया जाता है कि डायवर्शन का निर्माण ठीक ढंग से नहीं किया गया है। जिसके कारण आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं घटती रहती है। इस संबंध में कई बार निर्माण में लगे संवेदक को जानकारी दी गई। परंतु आज तक डायवर्शन का निर्माण ठीक से नहीं किया गया है। इसे सड़क में कई स्थान पर डायवर्शन का निर्माण किया गया। परंतु सभी जगह हालात वैसी ही है। वाहन चालकों का करना है कि सभी जगहों पर जैसे-तैसे डायवर्सन का निर्माण कर इतिश्री कर लिया गया। जिसके कारण आए दिन दुर्घटना घटी रहती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।