Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Jamin Survey: नवादा के जमीन मालिक ध्यान दें! राजस्व अधिकारी ने दे दिया नया ऑर्डर

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 04:16 PM (IST)

    नारदीगंज में राजस्व अधिकारी ने भूमि सर्वेक्षण शिविर का निरीक्षण किया। राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो अशोक कुमार झा ने इस बैठक में भूमि सर्वेक्षण से जुड़े सभी अमीन को भूमि सर्वेक्षण से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने प्रपत्र पांच में एंट्री करने और भूमि सर्वेक्षण को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

    Hero Image
    खबर का प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    संवाद सूत्र, नारदीगंज(नवादा)। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार हिसुआ प्रखंड के भूमि सर्वेक्षण शिविर का निरीक्षण शनिवार को राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो अशोक कुमार झा ने की।

    उसके बाद भूमि सर्वेक्षण के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों और अमीनों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान शिविर प्रभारी हरेन्द्र कुमार भी शामिल रहे।

    राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो अशोक कुमार झा ने इस बैठक में भूमि सर्वेक्षण से जुड़े सभी अमीन को भूमि सर्वेक्षण से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रैयतों के घर-घर जाकर स्वघोषणा और वंशावली को प्राप्त करने का निर्देश दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमीनों को दिया निर्देश

    सभी अमीनों को एक सप्ताह के अंदर प्रपत्र पांच एंट्री करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार का कोताही नहीं बरतने की भी बात कही गई है।

    हिसुआ प्रखंड में भूमि सर्वेक्षण शिविर में बैठक करते अधिकारी।

    राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण का कार्य हो रहा है। रैयतों को आप सभी पूर्णरूपेण सहयोग करें। सभी पंजी को अद्यतन और संधारण सही तरीके से करें। आप सभी अपनी जबाबदेही को समझें। कार्य धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा का भी ख्याल रखना होगा।

    साथ ही रैयतों को भूमि से सम्बंधित स्वघोषणा समय सीमा के अंदर करवाने के लिए घर-घर जाकर प्रेरित करना है और वंशावली और स्वघोषणा को प्राप्त भी करना है। वैसे अभी रैयतों के पास फिलहाल जो भी भूमि से सम्बंधित कागजात है, उसे ऑनलाइन और ऑफलाइन करें।

    रैयतों को न हो परेशानी

    भूमि सर्वेक्षण प्रपत्र में खाता, खेसरा, एराजी, डिमांड आदि बातें को सही तरीके से भरने का निर्देश दिया है, ताकि रैयतों को भूमि सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं हो सके।

    इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर लिपिक आकांक्षा राज, अमीन आकाश कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिंह,राजन कुमार, धीरज कुमार, अर्चना कुमारी, हर्षिता कुमारी समेत अन्य रहे।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Jamin Survey: जमीन सर्वे के बीच एक और बड़ा फैसला, गैरमजरुआ भूमि को लेकर सरकार ने दिया नया आदेश

    Bihar Property News: जमीन की खरीद-बिक्री होगी और भी आसान, नीतीश सरकार दिवाली के बाद करने जा रही ये काम