बिहार में शराब तस्करी का नया तरीका, बोलेरो की छत को बना रखा था सीक्रेट बेसमेंट; 778 टेट्रा पैक बरामद
गोविंदपुर उत्पाद विभाग ने एक बोलेरो की छत में बने गुप्त बेसमेंट से 140 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस ...और पढ़ें

शराब तस्करी का आरोपी पकड़ा गया। फोटो जागरण
HighLights
गोविंदपुर में बोलेरो से 140 लीटर शराब जब्त।
वाहन की छत में गुप्त बेसमेंट बनाकर हो रही थी तस्करी।
झारखंड से बिहार लाई जा रही थी शराब की खेप।
संवाद सूत्र, गोविंदपुर (नवादा)। गोविंदपुर उत्पाद विभाग ने उत्पाद चौकी पर शनिवार की सुबह एक बालेरो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से वाहन चालक समेत एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
उत्पाद विभाग के एएस आई दिलीप कुमार ने बताया कि बोलेरो से अंग्रेजी शराब जाने की सूचना मिली। आरक्षी धर्मेंद्र चौहान व अन्य के साथ उत्पाद चौकी पर तैनात हो गया।
एक संदिग्ध गाड़ी को रोक कर पूछताछ की गई। तभी नज़र बाेलेरो के ऊपर छत पर पड़ी जो आम वाहन से थोड़ा ऊंचा था। जब बालेरो की छत का कैरियर गौर से देखा तो किनारे-किनारे कई एस्क्रुप पर पड़ा और खोल कर देखा तो वह छत उपर से खुल गया।
छोटा- छोटा फ्रूटी जैसा डिब्बा दिखने लगा, तुरंत दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर साथ में बालेरो को जब्त कर उत्पाद थाना लाया गया। गाड़ी से आफिसर च्वाइस की 180 एमएल का फ्रूटी जैसा बना हुआ 778 बोतल अंग्रेजी शराब जो कुल 140 लीटर था, जिसे जब्त कर लिया गया।
उत्पाद कर्मी ने बताया कि बाेलेरो का चालक रोहन कुमार, जो झारखंड के हरला थाना जिला बोकारो स्टील सिटी तथा दूसरा असलम झारखंड के ही जमुआ जिला गिरिडीह का रहने वाला है।
शराब की खेप बोकारो से बिहार जा रही थी। इधर उत्पाद विभाग ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पिछले छह महीनो में उत्पाद विभाग गोविंदपुर ने 10 हज़ार लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद की है।