कोडरमा घाटी में सड़क हादसे में महिला-बच्चों समेत 20 लोग घायल, पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त
रजौली-झारखंड की सीमा स्थित कोडरमा जिला के नोमामाइल बंदरचुआ घाटी में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में करीब 20 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में कई महिलाएं व बच्चे भी हैं। एक पिकअप में सवार होकर सभी मजदूर जंगल से रजौली अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। कुछ मजदूर पास के हरिदया पंचायत के भी रहने वाले बताए गए हैं।

संवाद सूत्र, रजौली, नवादा: रजौली-झारखंड की सीमा स्थित कोडरमा जिला के नोमामाइल बंदरचुआ घाटी में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में करीब 20 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में कई महिलाएं व बच्चे भी हैं।
एक पिकअप में सवार होकर सभी मजदूर जंगल से रजौली अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर रजौली प्रखंड अंतर्गत चितरकोली पंचायत के गोपालपुर दिबौर तुरिया टोला के रहने वाले हैं। कुछ मजदूर पास के हरिदया पंचायत के भी रहने वाले बताए गए हैं।
पिकअप वाहन कोडरमा से बिहारशरीफ की ओर आ रहा था। तभी बंदरचुआ घाटी में वह अनियतंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिस जंगल घाटी स्थल पर यह घटना हुई है वहां पर एनएच की सड़क काफी ढालुवा व टेढ़ा-मेढ़ा है।
घटनास्थल से अनुमंडलीय अस्पताल रजौली की दूरी करीब 12 किमी. है जहां सभी घायल मजदूरों काे भर्ती कराया गया। वहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। हादसे की सूचना पाकर रजौली के विधायक प्रकाशवीर व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव अस्पताल पहुंचे।
घटना के बाद एनएच पर कोडरमा घाटी में जाम लग गया। इससे दूसरे वाहन चालकों व लंबी दूरी वाले बसों में सवार यात्रियों को काफी फजीहत हुई। रात का समय होने के कारण ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ी।
जंगल में ढिबरा चुनकर सभी मजूदर रात को लौट रहे थे घर
कोडरमा के जंगल इलाके में अभ्रख की कई खान हैं, जहां इलाके के सैकड़ाें मजदूर हर दिन ढिबरा चुनने के लिए जाते हैं। शाम में काम खत्म होने के बाद वे वापस किसी वाहन से अपने-अपने घर लौटते हैं।
घटना के समय भी सभी मजदूर एक जगह रूके हुए थे। तभी एक पिकअप को हाथ देकर रूकवाया और सभी उसी पर सवार हो गए। यहां से वाहन के चलने के कुछ देर बाद ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पिकअप में सवार सभी मजदूर जख्मी हो गए।
घायल मजदूरों के नाम
| 1 | कृष्णा तुरिया- 30 वर्ष |
| 2 | अरविंद तुरिया - 20 वर्ष |
| 3 | रोशन कुमार - उम्र 14 वर्ष |
| 4 | मुस्कान कुमारी पिता खूबी तुरिया |
| 5 | दुलारी कुमारी पिता अरुण तुरिया |
| 6 | उर्मिला देवी पति रामचंद्र तुरिया |
| 7 | लक्ष्मण देवी, पिता रविंद्र तुरिया |
| 8 | रौशन कुमार पिता गोलू तुरिया |
| 9 | रीता देवी पति गोलू तुरिया |
| 10 | साजन कुमार पिता संजय कुमार व अन्य |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।