विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा में फिर गूंजेगी अलीशा की आवाज, युवा संसद के लिए नवादा से दूसरी बार सिलेक्शन

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:17 AM (IST)

नवादा के हिसुआ की अलीशा राज को लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद के लिए चुना गया है। वह बिहार विधानसभा में नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगी, जिससे जिले का मान बढ़ा है।

अलीशा राज को सम्मानित करते टी एस कालेज के प्राचार्य । जागरण

अलीशा राज को सम्मानित करते टी एस कालेज के प्राचार्य । जागरण

HighLights

  1. अलीशा राज का राज्य स्तरीय युवा संसद में दूसरी बार चयन।

  2. वह बिहार विधानसभा में नशा मुक्ति पर अपने विचार रखेंगी।

  3. हिसुआ, नवादा की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया।

संवाद सूत्र, हिसुआ। नवादा जिले के हिसुआ पांचू गढ़ निवासी कारोबारी उदय शंकर प्रसाद की बेटी अलीशा राज लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

उन्हें यह अवसर सोमवार को टीएस कॉलेज हिसुआ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन के बदौलत मिला है, जिसमें अलीशा ने नशा मुक्ति विषय पर अपना विचार व्यक्त करते हुए आयोजकों का ध्यान आकृष्ट कराया।

परिणामस्वरूप उसे दूसरी दफा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर बिहार विधानसभा में अपना विचार व्यक्त करने का अवसर मिला है।

जिले से अलीशा के आलावा जिन दो अन्य को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है, उनमें अकबरपुर की ज्योति कुमारी और वारिसलीगंज की उमा मिश्रा का नाम शामिल है।

अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए अलीशा राज ने बताया की उन्हें गर्व है की लगातार दूसरी दफा मुझे बिहार विधानसभा में अपना विचार रखने का अवसर मिला है।

इसी वर्ष 19 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में यूनियन बजट 2026 पर अपना विचार व्यक्त किया था। जिसमें बहुत कुछ सिखने का अवसर मिला। तब कूल 285 प्रतिभागियों में से मुझे 120 वां स्थान मिला था।

इतिहास विषय से ग्रेजुशन कर रही हैं अलीशा राज

अलीशा राज हिसुआ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान टीएस कॉलेज से इतिहास विषय से ग्रेजुशन कर रही हैं। वो सेमेस्टर-सात की छात्रा है। अलीशा के पिता टेन्ट कारोबारी हैं, जबकि माता पुष्पा देवी गृहणी हैं।

अलीशा चार भाई - बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। अलीशा की बड़ी बहन रितिका राज भी अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ष 2017 में जापान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। वह अभी पॉलिटेक्निक कॉलेज जमुई में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं।

अलीशा राज के चयन पर हिसुआ के लोगों में काफी हर्ष है। बरनबाल सेवा समिति हिसुआ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरनबाल, सचिव जयंत कुमार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश लाल,जीतेन्द्र कुमार सहित महिला समाजसेवी प्रियंका बरनबाल, मीरा वर्मा, लक्ष्मी बरनबाल आदि नें अलीशा को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- नालंदा की जीविका दीदियों ने उम्र को दी मात, घर संभालने के साथ मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगी नालंदा की रागिनी, साइकलिंग में गोल्ड जीतकर पक्की की जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।