विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगी नालंदा की रागिनी, साइकलिंग में गोल्ड जीतकर पक्की की जगह

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:49 PM (IST)

नालंदा की साइकिलिस्ट रागिनी कुमारी ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की है। 

रागिनी। फोटो जागरण

रागिनी। फोटो जागरण

HighLights

  1. रागिनी कुमारी ने राज्यस्तरीय साइकिलिंग में स्वर्ण जीता।

  2. राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की।

  3. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।

संवाद सूत्र, हरनौत। नालंदा जिले की साइकिलिस्ट रागिनी कुमारी ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की है।

अंडर-14 वर्ग की 20 सदस्यीय राज्य टीम में उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया। सरमेरा प्रखंड के कोतरा निवासी मितलेश प्रसाद की पुत्री रागिनी ने मंगलवार को पटना के जेपी पथ पर आयोजित प्रतियोगिता में सात किलोमीटर की दूरी सबसे कम समय में पूरी की।

सम्मान समारोह में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और रागिनी को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रागिनी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगी।

नालंदा साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि परिणाम देर शाम आया, जिसके बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

उन्होंने कहा कि रागिनी ने नियमित अभ्यास और अनुशासन से यह सफलता हासिल की है। एसोसिएशन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें हरसंभव सहयोग देगा। रागिनी की कामयाबी से उनके स्वजन, कोच और गांव के लोग उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में उद्घाटन का इंतजार छोड़ जनता ने खुद खोल दिया चंदवारा पुल, शहर को मिला नया रास्ता

यह भी पढ़ें- निकाह पर विवादित बयान देकर घिरे AIMIM विधायक, बिहार के नेताओं और महिलाओं ने जताया कड़ा विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।