विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में उद्घाटन का इंतजार छोड़ जनता ने खुद खोल दिया चंदवारा पुल, शहर को मिला नया रास्ता

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:35 PM (IST)

Chandwara Bridge Muzaffarpur : जनता ने मुजफ्फरपुर के बहुप्रतीक्षित चंदवारा पुल का उद्घाटन कर दिया है, जिससे सभी वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। 

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल से निकलते वाहन। जागरण

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल से निकलते वाहन। जागरण

HighLights

  1. जनता ने बहुप्रतीक्षित चंदवारा पुल का उद्घाटन किया।

  2. पुल खुलने से मुजफ्फरपुर में यातायात सुगम हुआ।

  3. दरभंगा फोरलेन कनेक्टिविटी का दूसरा चरण शुरू।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । बहुप्रतिक्षित चंदवारा पुल के उद्घाटन को लेकर कई बार तिथियां तय हुईं, मगर हो नहीं सकी। आखिरकार जनता ने ही इसका उद्घाटन कर दिया है। इस पुल से चारपहिया समेत सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है।

पुल निर्माण के साथ एप्रोच पथ का काम भी पूरा हो गया है। सिर्फ अहियापुर की ओर से आंशिक रूप से किनारे में काम शेष है। इससे आवागमन प्रभावित नहीं हो रहा है।

पुल से आवागमन चालू होते ही अहियापुर जाने के लिए पूर्वी क्षेत्र के लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग मिल गया है। शहर में जाम में फंसने से भी निजात मिला है।

अब इस पुल की दरभंगा फाेरलेन से कनेक्टिविटी को लेकर फेज दो का काम भी शुरू हो चुका है। शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल का जीर्णोद्धार कार्य भी अंतिम चरण में है। जेल चौक से लेकर सिपाहपुर तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू कराया जा रहा है।

विदित हो कि वर्ष 2015 में पुल निर्माण का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2018 में पुल बनकर तैयार हो गया।

एप्रोच पथ बनने में आठ साल लग गए। करीब 11 साल के बाद यह पुल पूरी तरह चालू हो पाया है। भूमि अधिग्रहण में हुई देरी के कारण निर्माण कार्य कई साल तक बंद रहा।

अखाड़ाघाट और गरहां जा सकेंगे लोग

डा. जगन्नाथ मिश्रा कालेज की ओर से पुल पार करने के बाद बांध रोड पकड़कर एक तरफ से सीधे अखाड़ाघाट और दूसरी तरफ बांध रोड से गरहां बोचहां जाने का मार्ग खुल गया है।

अब फेज दो के तहत 120 करोड़ रुपये से तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इससे इस पुल की कनेक्टिविटी दरभंगा फोरलेन से होगी।

यह जेल चौक से लेकर सिपाहपुर तक सड़क बनाई जा रही है। अगले साल तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन का बड़ा हिसाब सामने आया, मुजफ्फरपुर में 251 एकड़ खासमहाल में महज 11 एकड़ लीज पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।