यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होली आते ही सक्रिय हुए शराब तस्कर
होली को लेकर शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर रही ...और पढ़ें

नवादा [जेएनएन]। फागुन का महीना चल रहा है। धीरे-धीरे रंगों के त्याहार का सुरुर चढ़ रहा है। होली का पर्व हो और शराब की बात न हो तो शराबियों को सबकुछ फीका लगने लगता है। वैसे तो सूबे में शराबबंदी लागू है। शराब की खरीद-बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध है और यह पहला साल होगा जब बगैर शराब के होली मनेगी। लेकिन झारखंड का समीपवर्ती जिला होने के चलते नवादा में शराब की आवक जारी रही है। इस बीच होली का पर्व नजदीक आते ही शराब तस्करों की सक्रियता काफी बढ़ गई है।
हाल के दिनों में जिला पुलिस व उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर गौर करें तो इससे साफ पता चलता है कि शराब की तस्करी में तेजी आ गई। लगातार भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब की बरामदगी हो रही है और कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। गोविंदपुर, कौआकोल, रजौली, अकबरपुर के साथ ही अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर इन दिनों शराब बरामदगी हुई है और कई कारोबारी पकड़े गए हैं। इससे साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि झारखंड, हरियाणा, उड़ीसा आदि राज्यों से शराब मंगाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Online मंगवाया मोबाइल पैकेट खोला तो देखकर उड़ गए होश
एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि अधिकांश मामले में गुप्त सूचना के आलोक पर ही कार्रवाई हुई है। यानि कि जिस मामले में पुलिस या उत्पाद टीम को भनक लगी तो कार्रवाई हुई और सूचना हाथ नहीं लगी तो कारोबारियों की बल्ले-बल्ले। उत्पाद विभाग के पास साधन-संसाधनों की घोर कमी है। लिहाजा चाहकर भी उत्पाद विभाग पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर पाती है। जिसका फायदा शराब कारोबारी उठा रहे हैं। पिछले दिनों ट्रक में गिट्टी के बीच छिपाकर शराब लाए जाने का खुलासा हो चुका है।
लगातार शराब बरामदगी को लेकर नवादा के उत्पाोद अधीक्षक कहते हैं कि शराबियों व शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। शराबबंदी का उल्लंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
नवादा के पुलिस अधीक्षक विकसा बर्मन ने कहा कि होली पर्व के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। शराब को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: जानिए, शहाबुद्दीन से जुड़े वो पांच कांड, जिनसे हिल गया था बिहार
