विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिराग पासवान के लिए महिला की अनोखी मन्नत! मुराद पूरी होने पर 42 सूपों से दिया छठ का अर्घ्य

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:29 PM (IST)

छठ महापर्व पर हरनौत की डाली कुमारी ने चिराग पासवान की राजनीतिक सफलता की मन्नत पूरी होने पर 42 सूपों ...और पढ़ें

चिराग पासवान के लिए महिला की अनोखी मन्नत! मुराद पूरी होने पर 42 सूपों से दिया छठ का अर्घ्य

चिराग पासवान के लिए महिला की अनोखी मन्नत! मुराद पूरी होने पर 42 सूपों से दिया छठ का अर्घ्य

HighLights

  1. डाली कुमारी ने 42 सूपों से छठ का अर्घ्य दिया।

  2. यह अर्घ्य चिराग पासवान की राजनीतिक सफलता के लिए था।

  3. मन्नत पूरी होने पर उन्होंने यह अनोखा संकल्प निभाया।

संवाद सूत्र, हरनौत। छठ महापर्व में आस्था के कई रंग देखने को मिले। कोई अपने लिए मन्नत मांगता है, तो कोई अपने प्रियजनों के लिए।

लोजपा (रा.) के अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की राजनीतिक सफलता के लिए मन्नत मांगने वाली नंदा बिगहा निवासी रंजीत पासवान की पत्नी डाली कुमारी ने मन्नत पूरी होने पर 21 जोड़े यानी 42 सूपों से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

एक साथ इतने सूपों से अर्घ्य देने का दृश्य घाट पर मौजूद सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। सभी सूपों में फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजी हुई थी।

स्वजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी सूपों को घाट पर कतार में रखा गया। डाली ने सभी सूपों से अर्घ्य अर्पित किया।

'मैं चिराग की प्रशंसक हूं...'

डाली ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की राजनीतिक सफलता के लिए मन्नत मांगी थी। उन्होंने कहा, "मैं चिराग पासवान की प्रशंसक हूं। मैं चाहती हूं कि वे अपने पिता के सपनों को पूरा करते रहें और जीवन पर्यंत उनका सितारा बुलंद रहे।"

डाली ने बताया कि छठी मैया ने उनकी पुकार सुन ली। छठ के प्रति उनकी गहरी आस्था है। उन्होंने अपने संकल्प के अनुसार 21 जोड़े सूपों से अर्घ्य अर्पित किया।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान वे छठी मैया और भगवान भास्कर से हमेशा सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हैं। उनका मानना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना को छठी मैया जरूर सुनती हैं और मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

अर्घ्य के दौरान व्रती डाली के साथ बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंचे थे। घाट पर 42 सूपों से अर्घ्य देने का दृश्य देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। लोगों ने इस पल की तस्वीरें खींचकर अपने स्वजनों को भेजीं। गांव और पड़ोसी गांवों में डाली कुमारी की खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- 'हम बिहारी... सब पर भारी'; देव में ओडिशा DGP की पत्नी ने किया छठ, घाट पर दिखा अद्भुत संयोग

यह भी पढ़ें- पेरिस के एफिल टावर के सामने क्रूज पर गूंजे छठी मैया के गीत, 150 भारतीयों ने दिया अर्घ्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।