विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेरिस के एफिल टावर के सामने क्रूज पर गूंजे छठी मैया के गीत, 150 भारतीयों ने दिया अर्घ्य

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

पेरिस में एफिल टावर के पास सीन नदी पर पहली बार छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। बिहार स्पंदन और ...और पढ़ें

पेरिस के एफिल टावर के सामने क्रूज पर गूंजे छठी मैया के गीत, 150 भारतीयों ने दिया अर्घ्य

पेरिस के एफिल टावर के सामने क्रूज पर गूंजे छठी मैया के गीत, 150 भारतीयों ने दिया अर्घ्य

HighLights

  1. पेरिस में एफिल टावर के पास सीन नदी पर छठ महापर्व।

  2. बिहार स्पंदन व बिहार फाउंडेशन ने क्रूज पर किया आयोजन।

  3. लगभग 150 प्रवासी भारतीयों ने मिलकर सूर्य को अर्घ्य दिया।

संजय कुमार उपाध्याय, मोतिहारी। भारत की सर्वमान्य पवित्र नदियां गंगा-यमुना, सरयू, नारायणी, कोशी, बागमति ... आदि के साथ-साथ सभी प्राकृतिक व कृत्रिम जलाशयों पर लोक आस्था के महापर्व छठ पर आलोकित ज्योति कलश की ऊर्जा का प्रताप यूरोप में भी दिखा।

बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में जब नदियों की कलकल धारा पर आस्था हिलोरे मार रही थी तभी फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एफिल टावर के समीप सीन नदी पर भरतवंशी संस्कार व संस्कृति की ज्योति जला रहे थे। यहां भारतीय लोगों ने प्रकृति पर्व को पूरी निष्ठा के साथ मनाया।

व्रतियों के घरों में छठ का प्रसाद तैयार हुआ। व्रत के लिए परंपरागत ठेकुआ बनाने के काम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना श्रम लगाया। फल व अन्य आवश्यक पूजा सामग्रियों को संजोने के काम में भी साझा परिश्रम किया।

82204589

पेरिस में रविवार की शाम 5:11 बजे भारतीय समय के अनुसार रात के करीब 9:41 बजे व्रतियों सीन नदी में क्रूज पर सजे घाट पर अर्घ्य अर्पित किया।

यह पहली बार है जब पेरिस के एफिल टावर के पास सीन नदी में संस्कृति उत्थान का क्रूज बिहार स्पंदन व बिहार फाउंडेशन के तत्वावधान में उतरा।

लोक आस्था के महापर्व को स्मरणीय बनाने के लिए एफिल टावर के सामने ‘गंगा से सीन तक : एक साझा विरासत’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक अनुष्ठान के इस अवसर पर 150 लोगों ने अर्घ्य देने की विधि पूरी की।

सात समंदर पार रह रही भारतवंशियों की नई पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति के महापर्व के सांस्कृतिक व प्राकृतिक महत्व से अवगत कराया। लोक परंपरा के गीतों की प्रस्तुति से मन को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने का प्रयास हुआ।

82204323_optimized_950

सीन नदी में छठ पूजा के लिए विशेष तौर पर सजाया गया क्रूज

पेरिस में बिहार स्पंदन के सचिव राजेश कुमार बताते हैं - पहली बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर के सामने सीन नदी क्रूज बोट में पारंपरिक छठ महापर्व मनाया गया।

‘गंगा से सीन तक’ कार्यक्रम में लगभग 150 प्रवासी भारतीयों ने शामिल होकर भगवान सूर्य और छठी मैया को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित होकर, भारत की लोक-संस्कृति को फ्रांस की धरती पर जीवंत करना अत्यंत गौरव का क्षण है।।

बिहारी माटी की महक पेरिस में, प्रकृति पर्व में रखा पर्यावरण नियमों का ध्यान

पेरिस में पहली बार प्रकृति पर्व के उत्सव को लेकर होनेवाले कार्यक्रम में बिहारी अनुशासन की झलक दिखी। बिहारी माटी के लोगों के सत्कर्मों की महक से एफिल टावर व सीन नदी का किनारा सुवासित रहा।

आयोजन में लगे बिहार स्पंदन व बिहार फाउंडेशन से जुड़े मोतिहारी निवासी सत्यम कुमार, रत्ना प्रिया, गया निवासी राजेश कुमार, राधिका सिंह, बक्सर के अमित कुमार पांडेय, मोकामा के अभिषेक कुमार पांडेय, पटना के प्रवीण कुमार, किसलय सिंह आदि ने टीम बनाकर काम किया।

अनुष्ठान में पवित्रता व अनुशासन के तथ्यों से सबको अवगत कराया। फ्रांस के कानून व नियमों के अनुरूप संस्कृति का उत्सव सीन नदी पर मनाया।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से मेलबर्न तक गूंजे छठ के गीत, झील किनारे घाटों पर उमड़ा प्रवासी बिहारियों का सैलाब

यह भी पढ़ें- अमेरिका में गूंजा 'कांचे ही बांस के बहंगिया', बेटे-बहू के पहले छठ के लिए धनबाद से अकेले कोलंबिया पहुंच गई मां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।