Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Biharsharif: बिहारशरीफ के दीपनगर बाजार में अनियंत्रित कार ने लोगों को कुचला, आधा दर्जन जख्मी

    By rajnikant sinhaEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 12:18 AM (IST)

    एक कार बिहारशरीफ से राजगीर की ओर जा रही थी। तभी अनियंत्रित होकर बाजार इलाके में खड़े लोगों को कुचल दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    Biharsharif: बिहारशरीफ के दीपनगर बाजार में अनियंत्रित कार ने लोगों को कुचला, आधा दर्जन जख्मी

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग के दीपनगर बाजार में रविवार को एक अनियंत्रित कार ने आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी लोग घायल हो गए।

    घायलों में नवादा जिले के कुंज निवासी शशि भूषण सिंह का पुत्र रोशन सिंह, उनकी पत्नी रिंकू देवी व बहन नीतू कुमारी शामिल हैं।

    जबकि सिलाव थाना क्षेत्र के मनियावां निवासी विनोद साव की पत्नी माया देवी को गंभीर स्थिति में बाहर रेफर कर दिया गया है।

    वहीं, दो अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए थे।  बताया जाता है कि एक कार बिहारशरीफ से राजगीर की ओर जा रही थी। तभी अनियंत्रित होकर बाजार इलाके में खड़े लोगों को कुचल दिया।

    इसके बाद आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ठेले से टकरा गई।

    इसके बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद कार अपने-आप रुक गई। इसके बाद लोगों ने उसे घेर लिया और कार सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि वाहन को जब्त करते हुए घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इसमें से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। पुलिस मामले की जांच की जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें