यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नालंदा के 350 श्रमिकों के बने श्रमिक कार्ड, मिलेंगे इतने लाभ
करायपरसुराय में 350 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है ताकि उन्हें श्रमिक कार्ड मिल सके। यह कार्ड कार्यस्थल पर दुर्घटना ...और पढ़ें

HighLights
- 350 श्रमिकों का पंजीकरण, मिलेगा श्रमिक कार्ड |
- कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता |
- ऑनलाइन आवेदन से पंजीकरण होगा आसान |
जागरण संवाददाता, करायपरसुराय। सभी श्रमिकों को श्रमिक कार्ड की सुविधा मिले, इसके लिए प्रखंड के 350 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। इससे उन्हें कार्यस्थल पर मृत्यु व अन्य मामलों में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है।
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मयूरी ने बताया कि अब तक प्रखंड में 350 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है और उन्हें श्रमिक कार्ड दिया गया है। इनमें से अधिकांश श्रमिक यहां से बाहर अन्य राज्यों के कारखानों में काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर आकस्मिक मृत्यु होने पर उन्हें बिहार सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी प्रकार, घायल होने पर उनका इलाज कराया जाता है और आर्थिक मदद दी जाती है।
उन्होंने पंजीकरण से वंचित श्रमिकों से जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने और श्रमिक कार्ड बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए साइबर कैफे में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है, जिसमें आधार कार्ड की आवश्यकता होती है, साथ ही उस स्थान की जानकारी भी देनी होती है जहां वे काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण कराने के बाद श्रमिक सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी आर्थिक मदद के हकदार हो जाते हैं।