बिहारशरीफ नगर निगम में बढ़ेंगे छह नए वार्ड
नालंदा। बिहारशरीफ नगर निगम अपने वार्ड की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू कर दिया है। निगम इ ...और पढ़ें

नालंदा। बिहारशरीफ नगर निगम अपने वार्ड की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू कर दिया है। निगम इस कार्य में कर संग्रहकर्ताओं व अमीन को लगाया है। सभी संग्रहकर्ता एव अमीन 31 मार्च के पहले नए एरिया का वर्गीकरण संबंधी सूची नगर आयुक्त को सौंप देंगे। सूची मिलते ही आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के शुरुआत में इसके संबंध में दावा व आपत्ति प्राप्त करेगा। इस दौरान जो लोग आपत्ति जताएंगे, उनकी सुनवाई की जाएगी। नए वार्डों की बढ़ोत्तरी जनसंख्या व मकान के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम सूत्रों ने बताया कि पूरी कवायद नए पांच-छह वार्ड बनाने के लिए किया जा रहा है। नए वार्ड बनते ही नगर निगम के वार्डों की संख्या लगभग 51 हो जाएगी।
ये गांव व मुहल्ले नए वार्ड में होंगे शामिल : नगर निगम के सीमांचल के कई गांव व मोहल्ले नगर निगम में समायोजित हो सकते हैं। इन नए गांव व मोहल्लों को मिलकार नए वार्ड बनाने से पहले वहां कि जनसंख्या व मकानों का तादात देखी जा रही है। संभवत: उत्तर में पिचासा, दक्षिण में अलीनगर-झींगनगर, पूरब में इमादपुर का दक्षिणी इलाका व पश्चिम में देवीसराय आदि को शामिल किया जाएगा।
कहते हैं पदाधिकारी : नए वार्ड बनाने के पूर्व नगर विकास विभाग से मिले दिशा-निर्देश के तहत नए व पुराने इलाके का वर्गीकरण कराया जा रहा है। जिसमें चार से पांच हजार की आबादी होगी, उसे नए वार्ड बना दिया जाएगा। नगर निगम के इलाके का विस्तार जल्द ही कर दिया जाएगा। अगले वार्ष होने वाले वार्ड पार्षदों का चुनाव 46 की जगह लगभग 51-52 के आसपास कराया जाएगा। वहीं जो नगर निगम में नए गांव व मोहल्ले शामिल कर नए वार्ड बनाए जाएंगे, उनको अभी से नगर निगम सभी सुविधाएं प्रदान करना शुरू कर देगा।
कौशल कुमार, नगर आयुक्त बिहारशरीफ नगर निगम।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।