विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-राजगीर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू; हर दिन चलेगी, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, नोट करें टाइम‍िंग और स्‍टॉपेज

Published: Sun, 05 Apr 2026 08:24 AM (IST)

राजगीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पटना और राजगीर के बीच चलने वाली पलामू एक्सप्रेस ट्रेन (13354/13353) का ...और पढ़ें

पलामू एक्‍सप्रेस के यात्र‍ियों को बड़ी राहत। प्रतीकात्‍मक फोटो

पलामू एक्‍सप्रेस के यात्र‍ियों को बड़ी राहत। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. पटना-राजगीर पलामू एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू।

  2. विशेष ट्रेन सेवा अब नियमित एक्सप्रेस में बदली।

  3. राजगीर की झारखंड से कनेक्टिविटी में होगी वृद्धि।

संवाद सहयोगी, राजगीर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में आवागमन और यातायात के साधनों में जुड़ाव सह संपर्क (कनेक्टिविटी) में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है।

यह पर्यटकों और यात्रियों को सरल सुविधा के क्षेत्र में बेहद उपयोगी और महत्वपूर्ण साबित होगा। इस क्रम में कल दिन सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और राजगीर के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है।

स्‍पेशल ट्रेन के रूप में चल रही थी 

हालांकि इस ट्रेन का पिछले अनेक दिनों से बतौर विशेष ट्रेन के रुप में परिचालन किया जा रहा है, जिसे अब नियमित रूप से परिचालन करने की घोषणा कर दी गई है।

अब गाड़ी संख्या के आगे से ‘0’ हटाकर इसे नियमित सेवा में शामिल कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 13354/13353 पटना-राजगीर-पटना एक्सप्रेस प्रतिदिन दोनों दिशाओं में चलेगी। 

गाड़ी नंबर 13354 पटना-राजगीर एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 09:20 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी। यह पहले की तरह प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी।

प्रमुख स्‍टेशनों पर होगा ठहराव 

इस दौरान यह ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, करौटा, बख्तियारपुर, हरनौत, वेना, बिहारशरीफ और नालंदा स्टेशनों पर रुकते हुए राजगीर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 13353 राजगीर-पटना एक्सप्रेस प्रतिदिन दोपहर 15:10 बजे राजगीर से खुलकर शाम 19:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी के दौरान भी यह ट्रेन उन्हीं प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यह ट्रेन पटना से अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

स्‍पेशल ट्रेन की सेवा होगी बंद 

राजगीर स्टेशन प्रबंधक शशिभूषण सिन्हा के अनुसार 13353 राजगीर-पटना एक्सप्रेस का परिचालन 6 अप्रैल सोमवार से तथा 13354 पटना-राजगीर एक्सप्रेस का परिचालन 7 अप्रैल मंगलवार से अगले आदेश तक नियमित जारी रहेगा।

इसके साथ ही वर्तमान में चल रही 03250/03249 स्पेशल ट्रेन सेवा को क्रमशः 6 और 7 अप्रैल 2026 से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजगीर से खुलने वाली यह दूसरी ट्रेन है। जो झारखंड के दर्जनों स्टेशनों से जुड़ जायेगी।

यह भी पढ़ें- कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म: छपरा के रास्‍ते अमृतसर-बरौनी और झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेनें शुरू

यह भी पढ़ें- बिहार से मुंबई-पुणे यात्रा आसान; दानापुर-समस्तीपुर से रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें, देखें ड‍िटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।