Marriage Dates 2026: नवंबर की इस डेट में बंपर शादियां, मैरिज हाल की बुकिंग फुल; हलवाई से बैंड-बाजे तक का टोटा
देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को शादियों की भारी भीड़ के कारण हलवाई, बैंड-बाजा, वाहन और विवाह भवन जैसी सेवाओं की बुकिंग पूरी हो चुकी है।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से विवाह मुहूर्त शुरू।
हलवाई, बैंड-बाजा, वाहन और टेंट की बुकिंग फुल।
सेवाओं की कमी से परिवारों को बजट की चुनौती।
संवाद सूत्र, चंडी। शादी की शहनाइयां बजने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। घर-आंगन में तैयारियां तेज हैं।
कहीं कपड़ों की खरीदारी तो कनवंबर की इस डेट पर बंपर शादियां, नालंदा में मैरिज हाल की बुकिंग फुल; हलवाई से बैंड-बाजे तक का टोटाहीं निमंत्रण कार्ड बांटने का काम अंतिम चरण में है। इस बीच 20 नवंबर के लग्न को लेकर इंतजाम जुटाना परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हलवाई, बैंड-बाजा, वाहन, टेंट और विवाह भवन तक की बुकिंग फुल हो चुकी है।
दयालपुर निवासी पंडित रेवती कांत झा ने बताया कि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इसी के साथ विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। इस बार लग्न की तिथियां कम होने के कारण इस दिन शादियों का विशेष दबाव है। कृष्ण पक्ष में भी विवाह के मुहूर्त हैं, लेकिन अधिकांश लोग इस पक्ष में शादी करना पसंद नहीं करते।
हलवाई और बैंड वालों की अग्रिम बुकिंग
शादी में भोजन की व्यवस्था के लिए हलवाई मिलना मुश्किल हो गया है। नामी कारीगर महीनों पहले बुक हो चुके हैं। छोटे कारीगर भी सामान्य से दो से तीन गुना अधिक कीमत मांग रहे हैं।
माधोपुर निवासी हलवाई मुन्ना कुमार ने बताया कि 20 नवंबर के लिए बुकिंग की लगातार मांग आ रही है, लेकिन अब कोई गुंजाइश नहीं है। बैंड पार्टी, डीजे और शहनाई वादकों की स्थिति भी ऐसी ही है।
बरात के लिए वाहन का संकट
बरात ले जाने के लिए बस, बोलेरो, स्कार्पियो और टेंपो की बुकिंग भी पहले ही फुल हो चुकी है। वाहन मालिकों ने किराया बढ़ा दिया है। इसके बावजूद गाड़ियां मिलना मुश्किल है।
गुंजरचक निवासी वाहन व्यवसायी नीतीश कुमार ने बताया कि एक ही दिन बारात निकालने की होड़ के कारण वाहनों की मांग काफी बढ़ गई है।
टेंट और विवाह भवन की भी किल्लत
माधोपुर गढ़ स्थित विवाह भवन के प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया कि 20 नवंबर के बाद की तिथियों में बुकिंग अपेक्षाकृत कम है। वहीं, विश्वकर्मा टेंट के स्वामी राजेश शर्मा के अनुसार कुर्सी, टेबल और पंडाल के सामान की उपलब्धता घट गई है।
नई बुकिंग लेना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर अधिक दिख रहा है। कामगारों की मांग बढ़ने से मजदूरी भी महंगी हो गई है। अधिक भुगतान के बावजूद पर्याप्त संख्या में मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
एक ही तिथि पर शादियों का दबाव बढ़ने से परिवारों के सामने अब मनपसंद व्यवस्था जुटाने के साथ बजट संभालने की भी चुनौती खड़ी हो गई है।
यह भी पढ़ें- बिहार का सूर्य मंदिर छठ के लिए तैयार, मेला तक पहुंचने के लिए फ्री बस सर्विस; थाने के पास बनेगी टेंट सिटी
यह भी पढ़ें- अखाड़ों का शौर्य और भक्ति का ज्वार; भागलपुर में निकली मां काली की भव्य विसर्जन शोभायात्रा, बुढ़िया काली मां सबसे आगे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।