Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: देश में क्यों लागू हुआ CAA? RJD का आया बड़ा बयान, बता दी BJP की असली मंशा

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 02:26 PM (IST)

    Bihar Political News देश भर में सीएए लागू किया गया है। इसको लेकर विपक्ष पूरी तरह से बिफर गया है। बिहार में लालू यादव की पार्टी राजद भी इस मुद्दे को लेकर जमकर भाजपा पर निशाना साध रही है। राजद ने कहा कि बेरोजगारी एवं महंगाई से देश के लोग परेशान हैं। किसान बेहाल हैं आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

    Hero Image
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। Bihar Political News In Hindi नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु एवं प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने 10 वर्ष के असफल कार्यकाल के विफलता को छुपाने के लिए सीएए (CAA) को लागू कर एक खास वर्ग को टारगेट किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुद्दे की बात करते हैं तेजस्वी यादव

    बेरोजगारी एवं महंगाई से देश के लोग परेशान हैं। किसान बेहाल हैं आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मुद्दे से हटकर देश में नफरत की भावना फैलाकर फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं लेकिन देश की जनता सारी बात को समझ रही है। तेजस्वी (Tejashwi Yadav) मुद्दे की बात करते हैं जबकि भाजपा (BJP) सिर्फ मोदी की बात करता है।

    राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के मार्गदर्शन एवं यूथ आईकॉन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल के काम के बदौलत बिहार सहित देश से भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) गठबंधन को चुनाव में जनता पैदल कर देगी।

    यह भी पढ़ें-

    Pawan Singh: पवन सिंह ने कर लिया फैसला, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार; मगर किस सीट से?

    Prashant Kishor: '32 साल से मुसलमानों ने...', प्रशांत किशोर ने बताई कड़वी सच्चाई, कहा- कब तक चलेगा ऐसे काम