Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Train News: अब 31 मार्च तक राजगीर से कोडरमा के बीच चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, यहां देखें टाइम-टेबल और रूट चार्ट

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 05:12 PM (IST)

    Bihar Train News राजगीर से कोडरमा तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। यह ट्रेन अब राजगीर से झारखंड के कोडरमा तक जाएगी। इस ट्रेन को विस्तारित करने के बाद अब राजगीर सीधे रूप से झारखंड से जुड़ जाएगा। 31 मार्च तक इस ट्रेन को कोडरमा तक चलाया जाएगा।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सहयोगी, राजगीर। दानापुर से राजगीर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है।

    यह ट्रेन अब 03322 बनकर राजगीर से झारखंड के कोडरमा तक जाएगी। इस ट्रेन को विस्तारित करने के बाद अब राजगीर सीधे रूप से झारखंड से जुड़ जाएगा। अभी तक एक भी ट्रेन राजगीर से झारखंड के लिए नहीं चल रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी ट्रेन

    • राजगीर से यह ट्रेन कोडरमा के लिए 10:55 मिनट पर चलेगी। जो 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी और 3 बजे कोडरमा से चलकर 5:50 पर राजगीर पहुंचेगी।
    • फिर राजगीर से राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर दानापुर के लिए 6 बजे दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी।
    • राजगीर स्टेशन प्रबंधक सीईसी ने बताया कि राजगीर से 10:55 पर स्पेशल ट्रेन बनकर यह ट्रेन कोडरमा के लिए प्रस्थान करेगी जो 11:15 बजे नटेशर जंक्शन। 12:00 बजे तिलैया।
    • 1:08 पर पहाड़पुर रेलवे स्टेशन, 1: 17 पर गुरपा स्टेशन,1: 40 गुझंडी स्टेशन और 2:15 कोडरमा स्टेशन पहूचेगी। गाड़ी वापसी में 03321 बनाकर 3:00 कोडरमा से रांची के लिए प्रस्थान करेगी।

    इन स्टेशनों पर भी होगा स्टॉपेज

    इस दौरान यह ट्रेन वापसी में 3:8 मिनट पर गुझंडी स्टेशन, 3:30 बजे गुरप, 3:40 बजे पहाड़पुर, 4:55 बजे तिलैया रेलवे स्टेशन, 5:30 नाटेशर जंक्शन और 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी।

    पुण: यहां ट्रेन राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस 13233 बनकर 6 बजे संध्या को दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी। जो रात्रि 9:15 पर दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन को 31 मार्च तक के लिए प्रायोगिक तौर पर दानापुर डिवीजन द्वारा चलाया जा रहा है।

    थावे से मशरक के रास्ते चलेगी झुसी कुम्भ मेला विशेष स्पेशल ट्रेन

     रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 05163/05164 थावे-झूसी-थावे कुंभ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन थावे से 12, एवं 13 जनवरी, 02, 03, 11 एवं 25 फरवरी को तथा झूसी से 13 एवं 14 जनवरी, 03, 04, 12 एवं 26 फरवरी, 2025 को 06 फेरों के लिए किया जाएगा।

    05163 थावे-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 12, एवं 13 जनवरी तथा 02, 03, 11 एवं 25 फरवरी, 2025 को थावे से प्रस्थान कर मशरक पहुंचेगी।

    मशरक से शाम 5:25 बजे प्रस्थान कर शाम कौड़िया, मढ़ौरा, खैरा के रास्ते छपरा कचहरी एवं छपरा जंक्शन पहुंचेगी।

    कचहरी से शाम 6:28 बजे तथा छपरा जंक्शन से शाम 7: 00 बजे छूटकर बलिया वाराणसी होकर झूसी जाएगी। इस गाड़ी की वापसी यात्रा भी इसी रूट से होगी।

    यह भी पढ़ें

    झारखंड और बिहार के बीच दूरी और परेशानी दोनों होगी कम, सातों दिन चलेगी ये ट्रेन

    पाटलिपुत्र-बलिया के बीच चलेगी नई पैसेंजर ट्रेन, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का रूट बदला; पढ़ें डिटेल