Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी ने भाई संग मिल पति की चाकू से गोद कर हत्या, देवर को किया जख्मी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:06 PM (IST)

    रवलपुर थाना छेत्र के बमपुर ग्राम मे सुरेन्द्र राम के 2

    पत्नी ने भाई संग मिल पति की चाकू से गोद कर हत्या, देवर को किया जख्मी

    परलपुर : थाना क्षेत्र के बमपुर गांव में शनिवार की सुबह ससुराल वालों ने घर में घुस कर सुरेन्द्र राम का बेटा 28 वर्षीय पुत्र कुणाल राम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके भाई बालू राम पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। घायल युवक का बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष कुणालचंद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुरेन्द्र राम ने अपने पुत्र के सुसराल वालों के छह लोगों को अभियुक्त बनाया है। इसमें तीन साला, सांस, ससुर एवं पत्नी अंजली देवी शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुणाल की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी होने के बाद ही पति-पत्नी का संबंध अच्छा नहीं था। दो साल पहले ससुर द्वारा पत्नी के प्रताड़ना का मुकदमा किया गया था जिसमें कुणाल राम दो महीना जेल में रहा था। बाद में ग्रामीणों ने समझौता करा दिया गया। इसके बाद पत्नी एक महीना बमपुर गांव में रही। फिर उसी प्रकार झगड़ा करने लगी। ग्रामीणों के अनुसार कुणाल राम ने तीन शादी की थी। जिसमें एक पत्नी की मौत हो गई, दो पत्नी जिदा है जिससे लगता है। आज कुणाल के मौत होने के बाद खत्म हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें