Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव आयोग की पहल, नए मतदाताओं को ईवीएम से कराया जा रहा परिचित

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 01:19 PM (IST)

    हरनौत में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से जागरूकता फैलाई और मॉक पोल कराए। इसका उद्देश्य नए मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों को सहजता प्रदान करना है। प्रखंड के 176 बूथों को 19 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

    Hero Image
    नए मतदाताओं को ईवीएम से कराया जा परिचित

    जागरण संवाददाता, हरनौत। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के प्रयास ईवीएम से मतदान करने के तरीके मतदाताओं को उनके बूथ पर पहुंचकर बताया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सह उज्जवल कांत ने बताया कि लोहरा ,चेरो ,बराह समेत अन्य पंचायतों के विभिन्न बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संबंधित बीएलओ मतदाताओं को ईवीएम का प्रयोग एवं कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराते हुए माक पोल कराया। भ्रांतियों को दूर किया। बताया कि इस पहल का एक विशेष उद्देश्य प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान में सहजता प्रदान करना है ।

    176 बूथों पर मतदान

    बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 176 बूथों पर विस चुनाव को लेकर मतदान होना है। जिसमें सभी बूथों को 19 सेक्टर में बांटा गया है। जहां सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को भी प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

    जिसमें सरथा पंचायत के सभी 10 बूथों के लिए सेक्टर पदाधिकारी के रूप में प्रखंड कृषि समन्यवक रवि कुमार ,पाकड़ के छह बूथों पर विशिष्ट शिक्षक प्रवीण कुमार को , तेलमर के सात बूथों पर प्रखंड कृषि समन्वयक रंजय कु. ,सोराडीह के नौ बूथों पर पंचायत सचिव आनंद कु. शर्मा प्रतिनियुक्त किया गया है।

    वहीं कोलावां के 11 बूथों पर राजस्व कर्मचारी निकेश कु. , बराह के 11 बूथों पर बीएओ ब्रज किशोर चरण ,डिहरी के 9 बूथों पर राजस्व कर्मचारी रामानंद प्रसाद ,चेरो के 9 बूथों पर सहायक शिक्षक शिवेंदु कुमार.,नेहुसा के 11 बूथों पर पंचायत सचिव विकास कुमार प्रतिनियुक्त किया गया है।

    नगर पंचायत में नौ तथा आठ बूथ पर क्रमश बीसीओ कृष्ण कु. व राजस्व कर्मचारी मो. वसीम अंसारी , नगर पंचायत व मुढारी पंचायत के 10 बूथों पर बीसीओ पंकज कु. , नगर पंचायत व लोहरा के 7 बूथों पर सहायक शिक्षक संतोष कुमार राय ,पचौरा के 11 बूथों पर राजस्व कर्मचारी आंनद कु. ,बसनियावां के 10 बूथ पर प्रखंड कृषि समन्यवक मंगलम आर्या प्रतिनियुक्त किया गया है।

    इसके अलावा पोआरी के 10 बूथों पर राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार ,लोहरा के नौ बूथों परसहायक शिक्षक विनोद कु. विशिष्ट , गोनावां के 9 बूथों पर राजस्व कर्मचारी अनुज कु. एवं चौरिया पंचायत के सभी 10 बूथ के लिए सेक्टर पदाधिकारी के रूप में राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार-दो को प्रतिनियुक्त किया गया है।