Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडी में घरेलू कलह में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jul 2022 11:13 PM (IST)

    संवाद सूत्र चंडी स्थानीय थाना क्षेत्र के बदरवाली गांव में बुजुर्ग दंपती ने पारिवारिक कलह में अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    चंडी में घरेलू कलह में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या

    संवाद सूत्र, चंडी : स्थानीय थाना क्षेत्र के बदरवाली गांव में बुजुर्ग दंपती ने पारिवारिक कलह में आकर आत्महत्या कर ली। पति ने फांसी लगा व पत्नी ने जहर खा जान दे दी। मंगलवार की दोपहर में थाना पुलिस ने 64 वर्षीय कमलेश सिंह को फंदे पर लटके हालत में एवं उनकी पत्नी का शव बेड पर से बरामद किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर हिलसा डीएसपी पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में बात आई है कि आत्महत्या की वजह घरेलू कलह ही है। मृतक के एक मात्र पुत्र सूर्य नायक कुमार तथा दो पुत्रियां है। दोनों पुत्रियों ने घर बसा लिया है। जबकि पुत्र पटना में रहता है। इस घटना से गांव में मातम है। सूर्य नायक कुमार ने डीएसपी को बताया कि मैं अक्सर घर आया करता था। पिता को इला•ा के लिए कई बार पटना भी ले गए थे। बताया कि पटना में नया मकान बनाएं हैं। वहां भी मां-पिता को रहने को कहा था। लेकिन वे नहीं रहना चाहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व पुत्र ने कमलेश को मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। पिता-पुत्र में अक्सर विवाद होता रहता था। लेकिन पुलिस के अधिकारियों के सामने किसी ने मुंह नहीं खोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

    संवाद सूत्र, रहुई: थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी लगनू पासवान के 37 वर्षीय पुत्र धर्मवीर पासवान की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मवीर अपने खेत में धान बुआई को लेकर ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान हैंडल को नीचे गिराकर तार जोड़ना चाहा। लेकिन हैंडल के नीचे गिरने के बावजूद भी तार में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्वजन उसे डाक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इधर, ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि ग्रामीणों के द्वारा ट्रांसफार्मर में करंट आने की सूचना बिजली विभाग को पहले भी दी गई थी। बावजूद उसे ठीक नहीं किया गया।