विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर बिहार में भी हत्या, प्रेमिका ने पति के साथ मिल प्रेमी को टुकड़े-टुकड़े कर फेंका

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2022 12:58 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 04:11 PM (IST)

दिल्‍ली के श्रद्धा मर्डर केस को जानकर आप हिल गए होंगे। बिलकुल इसी तर्ज पर बिहार के नालंदा में भी ...और पढ़ें

बिहार के नालंदा में प्रेम-प्रसंग में हत्‍या। सांकेतिक तस्‍वीर।
बिहार के नालंदा में प्रेम-प्रसंग में हत्‍या। सांकेतिक तस्‍वीर।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। दिल्ली की श्रद्धा की हत्‍या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए जाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। दिल दहला देने वाली ऐसी ही एक घटना बिहार में भी हुई है। कहानी में फर्क केवल इतना है कि बिहार में प्रेमी की हत्‍या कर शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए गए थे। श्रद्धा मर्डर केस की तरह बिहार में हुई हत्‍या के पीछे भी प्रेम-प्रसंग ही था।

पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्‍या

बिहार के नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद गांव का रहने वाला विकास चौधरी बुधवार की देर शाम अचानक लापता हो गया। अगले दिन उसके कटे हुए हाथ और पैर निकटवर्ती दीपनगर के मेघी गांव के पास से मिले। इसके बाद खोजबीन के दौरान धड़ दीपनगर के ही सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो बोरे में बंद सिर पटना में पुनपुन नदी से बरामद किए गए।

घर से निकला, वापस लौटे कटे अंग

विकास के पिता नरेश चौधरी ने बताया कि उनका बेटा बाइक से पावापुरी जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो काल करने पर उनसे नालंदा आने की बात कही। अगली सुबह से उसका फोन बंद हो गया। उसके नहीं मिलने पर स्थानीय सिलाव थाना को सूचना दी गई। इसी बीच किसी युवक के कटे अंगों के मिलने की जानकारी मिली तो उनसे विकास की पहचान की।

प्रेम प्रसंग में हो गई युवक की हत्‍या

विकास के स्वजनों ने किसी से भी दुश्मनी से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने जांच के क्रम में घटना में प्रेम प्रसंग का कोण तलाश लिया। पुलिस ने जब शादीशुदा प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का राज खुल गया। पता चला कि विकास की प्रेमिका ज्योति देवी तथा उसके पति रंजन ने हत्‍याकांड को अंजाम देकर शव को टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगाया था।

प्रेमिका से मिलने गया था ससुराल

पुलिस जांच में पता चला कि विकास अपनी शादीशुदा प्रेमिका ज्योति से मिलने उसकी ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव चला गया था, जिसकी भनक ज्योति के पति रंजन को लग गई। इससे उसने आपा खो दिया। फिर पत्नी के साथ मिलकर विसकी हत्या कर दी।

पुलिस कर रही दंपती से पूछताछ

सदर डीएसपी डाक्‍टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि विकास अपनी प्रेमिका ज्योति के मायके नालंदा के बिहार स्थित रामचंद्रपुर के घर में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया, लेकिन इस प्‍यार को मुकाम नहीं मिल सका। दोनों की अलग-अलग शादियां हो गईं। विकास एक बेटे का बाप है ताे ज्योति के भी दो बेटे हैं, लेकिन दोनों का प्‍यार चलता रहा। अंततः पति ने पत्‍नी के प्रेमी की हत्‍या कर दी, जिसमें पत्‍नी ने भी साथ दिया। पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।