विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, ऑनलाइन क्लास के चक्कर में फंसी छात्रा; गहने गायब होने पर पिता ने कराई FIR

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:54 PM (IST)

हरनौत में एक छात्रा को उसके दोस्त ने एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल किया। धमकी देकर उससे घर के ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया गया।

  2. दोस्त ने धमकी देकर घर से 17 लाख रुपये ऐंठे।

  3. पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, हरनौत। एआइ तकनीक का दुरुपयोग कर साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है। हरनौत थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने एआइ से अश्लील तस्वीर तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।

इतना ही नहीं, पिता की हत्या की धमकी देकर घर के जेवरात और नकदी समेत करीब 17 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आइटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वह टारगेट बोर्ड की ऑनलाइन क्लास करती थी। इसी दौरान टेलीग्राम पर उसकी दोस्ती अरवल निवासी बिट्टू कुमार उर्फ समर से हुई।

करीब छह महीने पहले घरेलू कपड़ों में साझा की गई उसकी सामान्य तस्वीर को आरोपित ने एआइ तकनीक से अश्लील रूप दे दिया और उसी के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा।

घर के गहने ठग ले गए आरोपी 

आरोप है कि 30 सितंबर को आरोपित ने उसे बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर बुलाया और घर के रुपये व जेवरात लाने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर तस्वीर प्रसारित करने और पिता की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। 

भयभीत छात्रा ने 16 अक्टूबर को लोहरा-पतासिरिया-हरनौत सड़क पर आरोपित को चोरी-छिपे घर के जेवरात और 70 हजार रुपये सौंप दिए। इनमें मां और दोनों बड़ी बहनों के करीब 100 ग्राम सोने तथा 800 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल थे।

इनकी कुल कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई गई है। अगले दिन मां ने बक्सा खोला तो जेवरात गायब मिले। पूछताछ में छात्रा ने पूरी बात बताई।

पुलिस ने FIR दर्ज करने में किया टालमटोल

19 अक्टूबर को आरोपित ने फिर अश्लील तस्वीर भेजकर पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दी। छात्रा ने तस्वीर सुरक्षित रख ली है। उसने आरोपित के दो मोबाइल नंबर और बाइक का पंजीकरण नंबर भी पुलिस को दिया है।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो प्राथमिकी दर्ज करने में टालमटोल की गई। साइबर थाने से स्थानीय थाने भेजा गया। 22 अक्टूबर को आवेदन लेने के दो दिनों बाद प्राथमिकी हुई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में पिता ने सिलिंडर बेचकर पढ़ाया, बेटियों ने बदली किस्मत; सरकारी नौकरी हासिल कर भाई को करा रहीं IIT

यह भी पढ़ें- गोपालगंज के अखाड़ा मेले में डीजे पर नाचीं डांसर, सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगीं में टूटीं शर्तें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।