Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Road Accident: नालंदा में सड़क हादसा, पानी भरे गड्ढे में कार गिरने से तीन लोगों की मौत

    रहुई थाना क्षेत्र में भेंडा मोड़ के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढे में गिर गई जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    By rajnikant sinha Edited By: Piyush Pandey Updated: Sun, 24 Aug 2025 09:55 AM (IST)
    Hero Image
    पानी भरे गढ्ढे में गिरी कार। (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, रहुई। थाना क्षेत्र के भेंडा मोड़ के समीप शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    यह हादसा बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग (SH-78) पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

    सुबह पानी में उतरा रहा था शव

    रात में हुई दुर्घटना का पता सुबह तब चला, जब ग्रामीणों ने पानी में तीन शवों को उतराता हुआ देखा। इसके बाद शोर मचाकर लोगों को बुलाया गया और शवों को बाहर निकाला गया।

    ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को बाहर निकलवाया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मरने वालों में सरमेरा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव निवासी अरविंद पासवान, महमदपुर निवासी पवन कुमार, शेखपुरा जिला के शेखोपुर सराय के अस्थाना निवासी सन्नी राज है।

    वहीं, घायल सरमेरा थाना क्षेत्र निवासी गुलशन कुमार है। सभी की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।