Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के एक महीने बाद 15 साल की लड़की के साथ पकड़ा गया बिहार का लड़का, दिल्ली से जुड़ा कनेक्शन

    Updated: Fri, 16 May 2025 04:46 PM (IST)

    नालंदा में एक लड़के की बीते 30 अप्रैल को शादी हुई थी। विवाह के बाद युवक एक लड़की के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिला। लोग दोनों को थाने ले आए। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि लड़की और लड़का दिल्ली में एक दूसरे से मिले थे।

    Hero Image
    शादी के एक महीने बाद कमरे में एक लड़की के साथ लड़का पकड़ा गया। सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाद सूत्र, चंडी (नालंदा)। चंडी थाने क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी और प्रेमिका एक रिश्तेदार के यहां एक कमरे में बंद पकड़ी गई। पुलिस की टीम दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक की शादी इसी तीस अप्रैल को हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़के की शादी के बाद भी मिलते थे दोनों

    पुलिस की जांच में पता चला कि शादीशुदा युवक की लड़की प्रेमिका है। उसकी उम्र अभी 15 वर्ष है। दोनों दिल्ली में एक साथ काम करते थे। वहीं से दोनों को प्रेम हुआ। लड़के के विवाह के बाद भी दोनों मिलते रहते थे। गुरुवार को दोनों पक्ष के स्वजन थाने पहुंच सुलह का प्रयास किया।

    लड़की के साथ हथियार लहराते वीडियो वायरल

    संवाद सूत्र, जागरण, मढ़ौरा (नालंदा)। हथियार प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के लगातार सचेष्ट रहने के बावजूद शरारती व असामाजिक तत्व की हड़कत कम नहीं हो रही है। पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद जब तक हथियार लहराने का वीड़ियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सारण मेंं आर्केष्ट्रा में नाच रही नर्तकी के साथ एक युवक द्वारा हथियार लहराने का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।

    झूमते-नाचते हवा में लहरा रहा पिस्टल

    प्रसारित वीडियो गौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का बताया जा रहा है। हालांकि दैनिक जागरण ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में दिख रहा है कि बारात में नर्तकी के साथ स्टेज पर हाथ में पिस्टल थामे एक युवक द्वारा बार बार पिस्टल को दिखाए जा रहा है। कभी पिस्टल को कमर में टांग रहा है तो कभी हवाई फायरिंग का इशारा करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में भोजपुरी गाना बजने की आवाज तो मिल रही पर फायरिंग की आवाज सुनाई नहीं दे रही है।

    पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

    इस दौरान स्टेज पर डांस कर रही नर्तकी भी घबराई दिख रही है। नर्तकी बार बार पिस्टल हटाने का इशारा भी कर रही है। गुरुवार की संध्या सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शरमी गांव से नरहरपुर गांव में बारात आई थी, और यह वीडियो उसी बारात का बताया जा रहा है। वीडियो प्राप्त होते ही गौरा थाना अध्यक्ष बाजीगर कुमार ने इसकी जांच शुरू कर दी। वीडियो में पिस्टल लहरा रहे युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए अन्य थाना की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।