12 से शुरू होगा युवा महोत्सव
बिहारशरीफ, जागरण प्रतिनिधि : डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में युवा महोत्सव आयोजन से संबंधित बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में 12-13 अक्टूबर को युवा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में मौजूद युवा प्रतिभाओं एवं सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से प्रति वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह महोत्सव युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के मौके पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कालेजों के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक गतिविधि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सुधांशु शर्मा, अपर समाहत्र्ता रामचन्द्र प्रसाद, रविन्द्र कुमार, एसडीओ अमरेश कुमार अमर आदि उपस्थित थे।
गतिविधियां जिसमें युवा भाग ले सकते हैं -
1. शास्त्रीय नृत्य - कथक, भारतनाट्यम, ओडिसी
2. शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायन
3. सुगम संगीत - गीत, गजल एवं भजन
4. वादन एकल प्रतियोगिता, तबला, सितार, गिटार, बांसूर
5. समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता
6. लोकगीत प्रतियोगिता
7. लोक गाथा
8. एकांकी नाटक प्रतियोगिता
9. वक्तृता
10. चाक्षुष कला प्रतियोगिता आदि कराये जायेंगे।
इन प्रतियोगिताओं में 15-25 वर्ष के युवा के हीं भाग ले सकेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।