Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के महिला पालीटेक्निक में बनेगा वुमन टेक्नोलाजी पार्क

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Sat, 28 Aug 2021 09:01 AM (IST)

    महिलाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्तर बिहार से अकेले राजकीय महिला पालीटेक्निक का चयन किया गया है। इस योजना के तहत बिहार के मात्र पांच संस्थानों का चयन किया गया है।

    Hero Image
    उत्तर बिहार से अकेले मुजफ्फरपुर महिला पालीटेक्निक का ही हुआ चयन।

    मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत बेला स्थित राजकीय महिला पालीटेक्निक में वुमेन टेक्नोलाजी पार्क बनाया जाएगा। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्तर बिहार से अकेले राजकीय महिला पालीटेक्निक का चयन किया गया है। इस योजना के तहत बिहार के मात्र पांच संस्थानों का चयन किया गया है। आआइटी पटना, एनआइटी पटना, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली, राजकीय महिला पालीटेक्निक, पटना व राजकीय महिला पालीटेक्निक, मुजफ्फरपुर। इस संदर्भ में विज्ञान एवं प्रोवैधिकी विभाग के प्राचार्य की ओर से सहमति पत्र के साथ ही नोडल पदाधिकारी प्रो.सुबोध कुमार मेहता को नामित करने का पत्र भी भेजा जा चुका है। वुमेन टेक्नोलाजी पार्क स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। यह टेक्नोलाजी पार्क रिसोर्स सेंटर के रूप में स्थापित किया जा रहा है। यहां एक ही छत के नीचे महिलाओं के रहन-सहन में सुधार, आत्मविश्वास में बढ़ावा देना, आॢथक सुदृढ़ीकरण रोजगारपरक तकनीकी ज्ञान के विकास आदि के क्षेत्र में सहयोग किया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस योजना से मुजफ्फरपुर व इसके आसपास की महिलाएं लाभान्वित होंगी। उत्तर बिहार की महिलाओं के लिए यह वरदान साबित होगा। इस योजना से लाभान्वित होकर महिलाएं कम श्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना से सामाजिक उद्यमिता का विकास होगा। महिला पालीटेक्निक के प्राचार्य डा.वरुण कुमार राय ने बताया कि इस टेक्नोलाजी पार्क के माध्यम से महिलाओं को घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर देश और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने का मौका मिलेगा। कहा कि महिलाओं की भूमिका और योगदान को पूरी तरह से सही परिप्रेक्ष्य में रखकर ही राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। महिला सशक्तीकरण के बिना देश व समाज में नारी को वह स्थान नहीं मिल सकता है जिसकी वह हमेशा से हकदार रही हैं। बता दें कि बेला स्थित महिला पालीटेक्निक को इंटरनेट आफ थिंक्स और इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर की मरम्मत के क्षेत्र में सेंटर आफ एक्सीलेंस भी प्राप्त हो चुका है।  

    comedy show banner
    comedy show banner