Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पूर्व मंत्री व विधायक विधानसभा चुनाव 2025 से पहले क्यों ठोक रहे ताल? मुजफ्फरपुर में गहमागहमी तेज

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 09 Jan 2022 01:26 PM (IST)

    पूर्व मंत्री व विधायक लड़ेंगे महापौर का चुनाव। वर्तमान व पूर्व महापौर-उपमहापौर के साथ आधा दर्जन पार्षद भी होंगे मैदान में। प्रत्यक्ष चुनाव की घोषण होने के बाद से मतदाताओं का मन टटोल रहे संभावित प्रत्याशी। शुरू हो गया है बैठकों का दौर।

    Hero Image
    पार्टी के आशीर्वाद का भी बहुत प्रत्याशियों को है इंतजार।

    मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। महापौर एवं उपमहापौर के प्रत्यक्ष चुनाव का अध्यादेश जारी होने के बाद शहर की राजनीति गर्म हो गई है। शहर के राजनीतिक आकाओं के साथ-साथ कुर्सी पर बैठने का सपना पाले राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। चुनाव अप्रैल या मई में होगा लेकिन इसकी तैयारी दावेदारों ने अभी से शुरू कर दी है। हालांकि महापौर एवं उपमहापौर का पद आरक्षित होगा या नहीं होगा इसको लेकर ऊहापोह है। बावजूद भावी उम्मीदवारों ने लोगों से मिलकर उनका मन टटोलना शुरू कर दिया है। भले ही चुनाव दलीय नहीं हो लेकर दल के आशीर्वाद से मैदान में उतरने की प्रतिस्पर्धा भी शुरू हो गई है। महापौर पद के लिए शहर से संबंध रखने वाले एक पूर्व मंत्री एवं दो-तीन पूर्व विधायक भी हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी कोई नहीं खोल रहा अपने पत्ते

    पूर्व मंत्री इसके लिए अपने चाहने वालों के साथ एक बैठक भी कर चुके हैं। वहीं दो-तीन पूर्व विधायकों ने भी चुनाव में उतरने को लेकर राय-मशविरा किया है। हालांकि अभी वे कुछ भी खोलकर बोलने को तैयार नहीं। इनके अलावा महापौर की कुर्सी पर वर्तमान एवं पूर्व महापौर के साथ समाजसेवी एवं वार्ड 46 के पार्षद नंद कुमार प्रसाद साह की भी नजर है। वर्तमान महापौर राकेश कुमार एवं पूर्व महापौर सुरेश कुमार ने तो अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। यदि महापौर की कुर्सी सामान्य रहा तो उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला, पूर्व महापौर विवेक कुमार एवं सैयद माजिद हुसैन भी मैदान में उतर सकते हैं।

    राजद नेता एवं वार्ड 20 के पार्षद संजय कुमार केजरीवाल भी इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा के एक पूर्व उपाध्यक्ष की भी नजर इस कुर्सी पर है लेकिन पार्टी का आशीर्वाद मिलने पर ही वह मैदान में उतरेंगे। इस रेस में कई महिला नेत्री भी शामिल है। आरबीबीएम कालेज की प्राचार्य एवं भाजपा नेत्री डा. ममता रानी के अलावा भाजपा नेत्री रितु राज भी महापौर पद के दावेदारों में शामिल है। जदयू नेत्री राशि खत्री भी महापौर पद की प्रबल दावेदार हैं। चुनाव में भले ही अभी देरी है लेकिन इस पद के दावेदारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।