Move to Jagran APP

विवाह के विरोध में थे परिवार वाले, लड़की ने उठाया यह कदम, एक हुए प्रेमी युगल

लड़की पहुंची थाने लड़की के आग्रह पर दोनों पक्षों को बुला किया समझौता। थानाध्यक्ष ने कराई प्रेमी युगल की शादी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 07:59 PM (IST)
विवाह के विरोध में थे परिवार वाले, लड़की ने उठाया यह कदम, एक हुए प्रेमी युगल
विवाह के विरोध में थे परिवार वाले, लड़की ने उठाया यह कदम, एक हुए प्रेमी युगल

मधुबनी, जेएनएन। बेनीपट्टी थाना के पुलिस ने लदौत गांव के प्रेमी एवं प्रेमिका को परिजनों के समक्ष थाना परिसर में हनुमान मंदिर में शादी कराई। प्रेमी और प्रेमिका के बीच सच्चा प्यार आखिर लाख विरोध के बावजूद अंतिम अंजाम तक पहुंच गया, दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे के होने में कामयाब हो गए। लदौत गांव के अमित नायक 21 वर्ष एवं उसी गांव रूबी कुमारी 19 वर्ष की विगत तीन वर्षों से एक दूसरे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का व लड़की के परिवार वाले शादी के पक्ष में नहीं थे, बल्कि इस प्रेम प्रसंग के कारण लड़की के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी।

loksabha election banner

 प्रेमिका रूबी कुमारी शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक आवेदन लेकर थाना पहुंच गई। पुनि सह थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह को प्रेम प्रसंग के मामले व पति पत्नी के रूप में रहने तथा पूर्व में ही पटना के मंदिर में शादी किये जाने की जानकारी दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनि सह थानाध्यक्ष श्री सिंह ने लड़का अमित नायक के पिता महावीर नायक को थाने पर बुलाकर समझाया बुझाया साथ ही लड़के के पिता के द्वारा शादी के लिये तैयार होने के बाद लड़की के चाचा बौकू ठाकुर व भाई को बुलाया गया।

 लड़का व लड़की के परिवार के बीच आपासी सहमति होने के बाद लड़का के पिता महावीर नायक ने आनन फानन में कपड़ा व साड़ी की व्यवस्था की। फिर पंडित को बुलाया गया तथा हनुमान मंदिर परिसर में दोनो प्रेमी युगल की शादी कराई गई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में लड़का व लड़की को जयमाला पहनाया। शादी के बाद लड़का पक्ष के द्वारा बहू को अपने घर ले जाया गया।

 पुनि सह थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह के अथक प्रयास व मामले को गंभीरता से लेने के कारण लड़का व लड़की के बीच प्रेम प्रसंग शादी में परिणत हो सका। मौके पर सन्नीड सुभाष कुमार मिश्रा, रामप्रेवश प्रसाद, पूजारी गंगा प्रसाद यादव, लड़का के पिता महावीर नायक, लड़की के चाचा बौकू ठाकुर, सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.