विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Report Muzaffarpur: मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी बारिश से मुक्ति, यहां जानें सबकुछ

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sun, 03 Oct 2021 06:53 AM (IST)

Weather Report Muzaffarpur मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में तूफान आने एवं कम ...और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में तूफान आने एवं कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पैदा हुई बारिश की स्थिति।
बंगाल की खाड़ी में तूफान आने एवं कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पैदा हुई बारिश की स्थिति।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में 24 घंटे में एक बार फिर जोरदार बारिश होने की संभावना है। हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। तराई एवं मैदानी जिलों में हल्के से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा। लगातार हो रही बारिश व जलजमाव से लोग परेशान हो गए हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटे में अच्छी वर्षा की संभावना है। इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में तूफान आने एवं कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्तर बिहार में वर्षा की यह स्थिति पैदा हुई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार गोपालगंज, मधुबनी, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण के जिलों में थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। इस दौरान 6 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा एवं उसके बाद पछिया हवा चल सकती है। मौसम विभाग के द्वारा शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 एवं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें: BIHAR POLITICS: सीएम नीतीश की पार्टी ने तैयार किया राजद-बीजेपी को पछाड़ने का फार्मूला

चार वर्षों बाद अक्टूबर में हुई रिकार्ड बारिश

उत्तर बिहार में लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति फिर से हो गई है। वहीं भारी वर्षा के कारण पेड़-पौधे भी गिरने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक का बताना है कि वर्ष 2001 में 5 अक्टूबर को 141 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उसके बाद 14 अक्टूबर वर्ष 2013 को 131.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं वर्ष 2007 में 17 अक्टूबर को 134 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी। उसके वर्ष 2021 के 2 अक्टूबर को 122.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। लगभग 4 वर्षों के बाद अक्टूबर माह में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

यह भी पढ़ें: Weather Report Muzaffarpur: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में मौसम साफ रहने का अनुमान