विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Report Muzaffarpur: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में मौसम साफ रहने का अनुमान

By Ajit KumarEdited By:
Published: Mon, 04 Oct 2021 07:37 AM (IST)

Moderate Rainfall Warning मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार का बताना है कि बंगाल की खाड़ी में तूफान आने एवं कम ...और पढ़ें

6 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा एवं उसके बाद पछिया हवा चल सकती है।
6 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा एवं उसके बाद पछिया हवा चल सकती है।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के जिलों में आज से मौसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद आज से राहत मिलेगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उक्त जानकारी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार का बताना है कि बंगाल की खाड़ी में तूफान आने एवं कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्तर बिहार में वर्षा की यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। अब मौसम साफ होने की संभावना है। इस दौरान 6 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा एवं उसके बाद पछिया हवा चल सकती है। मौसम विभाग के द्वारा अधिकतम तापमान 27.4 एवं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

शिवहर जिले में सोमवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार की शाम से बारिश नही हुई हैं। सोमवार की सुबह तेज धूप निकली है। तेज हवा बह रही है। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दिन में बारिश की संभावना है। मोतिहारी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद तीसरे दिन सोमवार को जिले में अच्छी धूप खिली है। बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बावजूद इसके मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों में वर्षा होने की बात कही है। दरभंगा जिले में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। सोमवार की सुबह धूप निकलने के साथ लोगों को गर्मी का एहसास एक बार फिर होने लगा है। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में हुए जल-जमाव के बीच धूप निकलने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।