Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी के उत्सव आनंद को यूपीएससी में 26वां रैंक, पहले प्रयास में मारी बाजी

    UPSC Result 2021 आइआइटी इंजीनियर उत्सव ने नौकरी छोड़ की तैयारी पहले प्रयास में म‍िली सफलता। देवघर से हुई प्रारंभिक शिक्षा आइआइटी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया था 98वां रैंक। परिणाम के बाद श्याम सुंदर के घर उत्सव का माहौल।

    By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Updated: Mon, 30 May 2022 06:54 PM (IST)
    Hero Image
    परिणाम के बाद श्याम सुंदर के घर उत्सव आनंद। फोटो-जागरण

    हरलाखी (मधुबनी), जासं। हरलाखी प्रखंड स्थित खिरहर गांव के मूल निवासी श्याम सुन्दर कामत के छोटे पुत्र उत्सव आनंद ने यूपीएससी की परीक्षा में 26वां रैंक प्राप्त किया है। उत्सव आनंद की सफलता की जानकारी मिलते ही गांव में खुशियों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उत्सव ने अपनी सफलता से परिवार, गांव व जिले का मान बढ़ाया है। उत्सव अपने माता-पिता के साथ झारखंड के देवघर शहर में रहते हैं। उनके पिता झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग में अभियंता हैं। देवघर में ही आरके मिशन स्कूल से उत्सव ने दसवीं की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद कोटा गए और वहां आइआइटी की तैयारी के साथ 12वीं की पढ़़ाई की। उत्सव ने आइआइटी में देश स्तर पर 98वां रैंक लाया और कैंपस सलेक्शन के तहत नोएडा के एडोवी कंपनी में जॉब करने लगे। उत्सव ने दूरभाष पर बताया कि जॉब के दौरान उन्होंने अपने सीनियर्स से प्रभावित होकर सिविल सर्विसेस की तैयारी शुरू की। जॉब के एक वर्ष बाद लगा कि दोनों काम एक साथ नहीं किया जा सकता है तो उत्सव ने जॉब छोड़ दी और पूरी तरह तैयारी में जुट गए। उत्सव ने पहले प्रयास में ही देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा में 26वां रैंक हासिल कर लिया है। 24 वर्षीय उत्सव ने सिविल सर्विस में देश की सेवा के उदेश्य से आएं है। उत्सव की मां माला कुमार गृहिणी हैं। बड़े भाई भी आइआइटी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियङ्क्षरग की पढ़ाई कर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में कार्यरत हैं। उत्सव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व भाई के अलावा श्रीराम सर के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

    मधुबनी। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संग समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विषयो की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। डीएम ने असैनिक संभाग के लंबित योजनाओं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन, विद्यालय शिक्षा समिति का गठन, दिव्यांग बच्चों का नामांकन की विस्तृत समीक्षा की। शत-प्रतिशत डीबीटी से छात्रों के पोर्टल को अपडेट करने का निर्देश दिया।

    जिलाधिकारी ने 178 लंबित माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध समिति का गठन करने का निर्देश भी दिए। डीएम ने सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। रसोईया का चयन एवं विद्यालय शिक्षा समिति का गठन पूर्ण करने का भी निर्देश दिए।