Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने उठाई मांग, स्वतंत्रता सेनानी पं.सहदेव झा के नाम पर हो संस्थान

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 07:33 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता सेनानी पं. सहदेव झा के स्मरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने उनके नाम पर एक संस्थान बनाने और उनके जीवन पर वृत्तचित्र बनाने का सुझाव दिया। BRABU राजनीति विज्ञान विभाग उनकी जीवनी पर शोध और सेमिनार आयोजित करेगा। कार्यक्रम में अगस्त क्रांति के सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    महान स्वतंत्रता सेनानी पं.सहदेव झा का स्मरण दिवस मनाया गया। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार विभूति, महान स्वतंत्रता सेनानी पं.सहदेव झा स्मरण दिवस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने कहा मुजफ्फरपुर में एक संस्थान का नाम स्वतंत्रता सेनानी पं.सहदेव झा के नाम पर होना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही उनके जीवन और योगदान पर एक डाक्यूमेंट्री भी बनाई जानी चाहिए। ब्रह्मपुरा चौक स्थित निजी होटल सभागार में बिहार विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पं.सहदेव झा स्मृति मंच की ओर से कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर में आयोजित एक सभा में मंच से पं.सहदेव झा को नमन करते हुए भाषण शुरू किया था।

    इसके बाद यह गुमनाम नाम देशभर में चर्चित हुआ, जो जिले के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर अगस्त क्रांति के दौरान योगदान देने वाले सेनानी के परिवार के सदस्य को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

    बीआरएबीयू राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डा.नीलम पांडेय ने कहा पं.सहदेव झा पर शोध किया जाएगा और उनकी जीवनी पर एक सेमिनार होगा। अध्यक्षता चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.विनय पाठक ने और संचालन अशोक झा व कुंदन शांडिल्य ने किया।

    केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर व पं.सहदेव झा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विषय प्रवेश कौशलेंद्र झा ने कराया। स्वागत भाषण ओम प्रकाश झा व धन्यवाद ज्ञापन तेजनारायण झा तेजू भाई ने किया।

    मौके पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा, महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार, शंभूनाथ चौबे, भूषण झा, अखिलेश नारायण त्रिवेदी उर्फ मनमान त्रिवेदी, कुंदन शांडिल्य, संकेत मिश्रा, काशीनाथ झा और रघुनंदन प्रसाद सिंह अमर आदि थे।